Vote
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिले में ड्रोन कैमरा उड़ाने पर रोक लगा दिया गया है। रुद्रपुर के काशीपुर में जनसभा होगी। हेलीपैड व मंच के पीछे तक की सुरक्षा व्यवस्था 44वीं बटालियन मेरठ के सेनानायक सचिन्द्र पटेल सीओ खड्डा उमेश कुमार पट्ट संभालेंगे। वीवीआइपी मंच व मंच के चारो तरफ संपूर्ण डी की सुरक्षा कमान एसएसएफ गोरखपुर के सेनानायक देवेन्द्र भूषण के नेतृत्व में संभाली जाएगी।
जागरण संवाददाता, देवरिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रुद्रपुर में आज होने वाली जनसभा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गैर जनपद से आ रहे 10 आइपीएस समेत 50 राजपत्रित अधिकारी समेत ढाई हजार से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा की कमान संभालेंगे।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिले में ड्रोन कैमरा उड़ाने पर रोक लगा दिया गया है। रुद्रपुर के काशीपुर में जनसभा होगी। हेलीपैड व मंच के पीछे तक की सुरक्षा व्यवस्था 44वीं बटालियन मेरठ के सेनानायक सचिन्द्र पटेल, सीओ खड्डा उमेश कुमार पट्ट संभालेंगे।
इसे भी पढ़ें-पूर्वांचल की इन सीटों पर भाजपा का सिरदर्द बढ़ा रही यह महिला कांग्रेस नेता, एक झटके में मतदाताओं को कर लेती हैं अपनी ओर
हेलीपैड एक पर एक इंस्पेक्टर, चार दारोगा, 20 सिपाही, हेलीपैड दो पर एक इंस्पेक्टर, चार दारोगा, 40 सिपाही, प्रधानमंत्री के हेलीपैड से मंच तक एक इंस्पेक्टर, चार दारोगा, 20 सिपाही, मुख्यमंत्री के हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक सीओ रेलवे गोरखपुर विनोद सिंह के नेतृत्व में एक इंस्पेक्टर, चार दारोगा व 16 सिपाही, सीएम हेलीपैड से मंच तक पुलिस प्रबंधक एक इंस्पेक्टर, चार दारोगा व 16 सिपाही, वीवीआइपी फलीट प्रथम की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस अधीक्षक जीआरपी झांसी विपुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सीओ व पुलिसकर्मी संभालेंगे।
जबकि मुख्यमंत्री की फ्लीट की कमान सीओ व पुलिसकर्मी संभालेंगे। वीवीआइपी मंच व मंच के चारो तरफ संपूर्ण डी की सुरक्षा कमान एसएसएफ गोरखपुर के सेनानायक देवेन्द्र भूषण के नेतृत्व में संभाली जाएगी। मंच के पीछे दो इंस्पेक्टर, 10 दारोगा, 32 सिपाही, 10 महिला सिपाही, सुपपर जोन तृतीय की सुरक्षा व्यवस्था अलीगढ़ पीएसी के सेनानायक अजय कुमार संभालेंगे।
इसे भी पढ़ें-बस्ती मंडल में 84 हजार अधिक मतदाताओं ने डाले वोट, इस सीट पर है कांटे का मुकाबला
वीआइपी ब्लाक एक में एक इंस्पेक्टर, एक इारोगा, आठ सिपाही, चार महिला सिपाही, वीआइपी ब्लाक दो में एक इंस्पेक्टर, एक दारोगा, चार महिला सिपाही व आठ सिपाही तैनात रहेंगे। इसी तरह वीआइपी ब्लाक तीन, वीआइपी ब्लाक चार, मीडिया ब्लाक में भी इसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जबकि सीटिंग ब्लाक ए के अंदर की व्यवस्था अपर पुलिस अधीक्षक लखनऊ सीबीसीआइडी निवेश कटियार, सीओ तमुकहीराज जितेंद्र सिंह संभालेंगे।
प्रवेश द्वार की सुरक्षा व्यवस्था अलीगढ़ के सेना नायक अमित कुमार संभालेंगे। पुरुषों के लिए 24 होगा प्रवेश द्वार: कार्यक्रम स्थल पर जाने के लिए पुरुषों के लिए 24 प्रवेश द्वारा बनाए गए हैं। हर प्रवेश द्वार पर एक-एक दारोगा व चार-चार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि महिलाओं के लिए 12 प्रवेश द्वारा बनाया गया है।
इस पर सुरक्षा व्यवस्था महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी। वीआइपी प्रवेश द्वार की सुरक्षा व्यवस्था गौरीबाजार के थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र 64 पुलिस कर्मियों के साथ संभालेंगे। मझना नाला पुल से काशीपुर तिराहा तक सीओ वाराणसी प्रभात कुमार के नेतृत्व में तीन इंस्पेक्टर, 6 दारोगा, 80 सिपाही, दो प्लाटून पीएसी की तैनाती रहेगी।
Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में कांग्रेस को सांसदों से ज्यादा सरकार की चिंता, उपचुनाव पर अधिक फोकस
Lok Sabha Election 2024: आज बिहार से हिमाचल तक ताबड़तोड़ रैलियां, इन जगहों पर राहुल गांधी, अमित शाह और योगी की जनसभाएं
Lok Sabha Election 2024: पश्चिम से पूर्वांचल तक मतदान का आंकड़ा सात प्रतिशत गिरा, इस जिले में हुई सबसे कम वोटिंग
Lok Sabha Election 2024: अंतिम चरण के चुनाव में सपा ने झोंकी ताकत, अखिलेश आज गाजीपुर-चंदौली में करेंगे जनसभा
Lok Sabha Election 2024: अमित शाह आज कुशीनगर, बलिया और वाराणसी में करेंगे प्रचार, सीएम योगी चार जिलों में करेंगे जनसभाएं
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण से पहले सपा में बगावत! पूर्व मंत्री नारद राय आज कर सकते हैं बड़ा एलान

