Lok Sabha elections 2024: पीएम नरेंद्र मोदी आज यूपी में करेंगे प्रचार, अमित शाह बिहार और पंजाब – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश में प्रचार करेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे मिर्जापुर, दोपहर 1 बजे घोसी और 2:30 बजे बांसगांव में जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 12:30 बजे बिहार के आरा और दोपहर 2:00 बजे कैमूर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद अमित शाह शाम 5:30 बजे पंजाब के लुधियाना में जनसभा संबोधित करेंगे. वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे. जेपी नड्डा दोपहर 12:15 बजे जहानाबाद में, 2:00 बजे आरा में और शाम 4:10 बजे बिहारशरीफ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
बीजेपी के अलावा कांग्रेस के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे. खरगे सासाराम लोकसभा क्षेत्र के मोहनिया में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वो शाम 5:00 बजे पटना में एक और जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश में शिमला के नाहन में सुबह 11:45 बजे और ऊना में दोपहर 1:40 बजे जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दोपहर करीब 2:30 बजे होशियारपुर में रोड शो करेंगे. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यूपी के सलेमपुर में दोपहर 12:45 बजे और बलिया में 1:50 बजे जनसभाओं को संबोधित करेंगे. राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह दोपहर 2:55 बजे अरवल में एक संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे.
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 6 चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है. 25 मई को 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान किया गया. इस दौरान सबसे अधिक वोटिंग पश्चिम बंगाल में की गई जो कि 80 फीसदी से ज्यादा थी. अब सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान किया जाएगा. इस दौरान 8 राज्यों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा. साथ ही 4 जून को चुनाव के परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे.
 

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: गोरखपुर में अखिलेश यादव, प्रियंका और मायावती रणनीति को देंगी धार, 29 मई – ABP न्यूज़
Next post कभी था मार्शल आर्ट का नेशनल प्लेयर, खूब जीते मेडल, आज बेच रहा है जलेबी, दुबई तक है फेमस – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *