न्यूज इन ब्रीफ@5PM: हरियाणा में युवक का मर्डर, पंजाब में शाह की रैली से पहले हंगामा; मालीवाल बोलीं- रेप और … – Dainik Bhaskar

Spread the love

नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक की हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ सहित देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें…
1. हरियाणा में युवक का मर्डर, पार्क के पास शव मिला
हरियाणा के हिसार में रविवार को हांसी के त्रिकोना पार्क के पास युवक का शव बरामद हुआ। युवक के मुंह और सिर पर चोट के निशान थे। जमीन पर भी खून बिखरा हुआ था। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान शंटी के रूप में हुई है। रात से वह घर नहीं लौटा था।
पढ़ें पूरी खबर…
2. तूफान रेमल आज रात बंगाल तट से टकराएगा; एयरपोर्ट 21 घंटे के लिए बंद, 394 फ्लाइट्स कैंसिल
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात रेमल अगले 6 घंटों में तूफान में बदल जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक रेमल आज रात बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में सागर आइलैंड और बांग्लादेश के खेपुपाड़ा में लैंडफॉल करेगा। 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कोलकाता एयरपोर्ट रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार 9 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। 394 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं।
पढ़ें पूरी खबर…
3. हरियाणा में वोटिंग के दौरान VIDEO बनाया, 3 पर FIR
हरियाणा में एक दिन पहले लोकसभा चुनाव को लेकर छठे चरण में मतदान हुआ। पलवल में 2 मतदान केंद्रों पर मतदाता मोबाइल लेकर पहुंचे और वोट डालते हुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद कर 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पढ़ें पूरी खबर…
4. पुणे पोर्श केस- नाबालिग का बर्थडे गिफ्ट थी लग्जरी कार: दादा ने फोटो शेयर की थी
पुणे पोर्श एक्सीडेंट केस में नाबालिग आरोपी को गाड़ी उसके दादा ने बर्थडे पर गिफ्ट की थी। पुलिस ने दादा सुरेंद्र को नाबालिग को बचाने और ड्राइवर को फंसाने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया था। पिता भी पुलिस कस्टडी में है। 18 मई को नाबालिग ने शराब के नशे में बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी थी। दोनों की मौके पर मौत हो गई थी।
पढ़ें पूरी खबर…
5. पंजाब में अमित शाह की रैली से पहले किसानों का हंगामा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पंजाब दौरे पर हैं। वह लुधियाना में भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू के लिए प्रचार करेंगे। शाह की आने की सूचना के बाद किसानों ने लुधियाना पहुंचकर प्रदर्शन करने का फैसला किया। पुलिस विभाग को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने जगराओं लुधियाना के बीच चौकीमान टोल प्लाजा को सील कर दिया। इसके बाद किसानों ने वहीं नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
पढ़ें पूरी खबर…
6. स्वाति मालीवाल बोलीं- मुझे रेप-हत्या की धमकियां मिल रही: ध्रुव राठी के पोस्ट किया था वीडियो
AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने यूट्यूबर ध्रुव राठी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वाति ने कहा कि ध्रुव राठी ने मेरे खिलाफ एकतरफा वीडियो पोस्ट किया। इसके बाद मुझे रेप और हत्या की धमकियां मिल रही हैं। दरअसल, ध्रुव राठी ने 4 दिन पहले इंस्टाग्राम पर केजरीवाल के PM बिभव कुमार और स्वाति मालीवाल के बीच मारपीट केस पर एक वीडियो पोस्ट किया था।
पढ़ें पूरी खबर…
7. हरियाणा में ट्रैक्टर ने बुलेट को टक्कर मारी, युवक की मौत
हरियाणा में करनाल में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नलीपार गांव निवासी रिंकू (33) के रूप में हुई है। वह खेती करता था। उसके 2 बच्चे हैं। एक लड़का 12 साल का है तो छोटा लड़का 9 साल का है। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पढ़ें पूरी खबर…
8. कोहली छोटे ब्रेक की वजह से वार्म-अप मैच नहीं खेलेंगे: टीम के पहले बैच के साथ अमेरिका नहीं गए
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका नहीं गए हैं। टीम इंडिया का पहला बैच 25 मई को रवाना हो गया। कोहली ने IPL के बाद छोटा सा ब्रेक लिया है। इस वजह से 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के वार्म-अप मैच में नहीं खेल पाएंगे। टीम के उपकप्तान हार्दिक पंड्या और संजू सैमसन भी देर से टीम से जुड़ेंगे।
पढ़ें पूरी खबर…
9. हरियाणा में ट्रेवलर टकराने का वीडियो सामने आया, 7 की मौत, 19 घायल
हरियाणा के अंबाला में बीते गुरुवार की रात को हुए एक भीषण सड़क हादसे का अब एक CCTV फुटेज सामने आया है। 18 सेकेंड के फुटेज में दिख रहा है कि एक ट्रॉला सड़क पर खड़ा है। उसके नजदीक से दूसरा ट्रॉला निकल जाता है, लेकिन 10वें सेकेंड पर एक मिनी बस ट्रॉले को पीछे से टक्कर मारती है। टकराते ही मिनी बस के परखच्चे उड़ जाते हैं। इस घटना में 7 की मौत, जबकि 19 लोग घायल हुए थे।
पढ़ें पूरी खबर…
10. IPL फाइनल में आज KKR vs SRH: दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगी
IPL 2024 का फाइनल मुकाबला शाम 7:30 बजे KKR और SRH के बीच चेन्नई में खेला जाएगा। कोलकाता और हैदराबाद फाइनल में पहली बार भिड़ेंगी। KKR चौथी और SRH तीसरी बार खिताबी मुकाबले में पहुंची है। KKR ने दो बार (2012 और 2014) खिताब भी जीता है। हैदराबाद ने साल 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में IPL फाइनल अपने नाम किया था। पिछले सीजन में हैदराबाद की टीम 10वें नंबर पर रही थी।
पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post 'हिमाचल को नहीं दिया राहत पैकेज, उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ कर दिए माफ', राहुल – ABP न्यूज़
Next post Cyclone Remal: बंगाल में आधी रात लैंडफाल करेगा चक्रवात रेमल, PM मोदी ने की बैठक 135 KM की स्पीड – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *