click this icon for latest updates
Published: May 25, 2024 4:00 PM IST
By Ezaz Ahmad | Edited by Ezaz Ahmad
Lok Sabha Election 2024: रांची (झारखंड): लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में आज यानी के शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इनमें दिल्ली की सभी 7 सीटों, उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर मतदान जारी है. झारखंड में हो रहे चार सीटों की वोटिंग के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के दौरान रांची में अपना वोट डाला.
धोनी हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में खेले थे. हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 27 रन से हार के बाद धोनी की टीम सीएसके आईपीएल के 17वें सीजन के नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही.
गौतम गंभीर ने जताई टीम में राहुल द्रविड़ की जगह लेने की इच्छा, लेकिन BCCI के सामने रखी यह शर्त!
इससे पहले दिन में, पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर, भारत के पहले वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव और पूर्व पहलवान बबीता फोगाट ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले. मौजूदा लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था के बीच छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के 58 संसदीय क्षेत्रों में शनिवार सुबह मतदान शुरू हो गया.
#WATCH | Jharkhand: Former Indian Cricket Team Captain MS Dhoni arrives at a polling station in Ranchi to cast his vote for #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/BOrvEkNyfA
— ANI (@ANI) May 25, 2024
मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा. समापन समय तक लाइन में लगे लोगों को अभी भी मतदान करने की अनुमति है. दिल्ली में सात संसदीय क्षेत्र चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली हैं.
आम चुनाव के छठे चरण में 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर दो पूर्व मुख्यमंत्रियों – करनाल से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर और अनंतनाग से पीडीपी उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती सहित 889 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
1 करोड़ रुपये से ऊपर में बिक रही IND vs PAK T20 वर्ल्ड कप मैच की टिकट! महामुकाबले को देखने जाएंगे सचिन तेंदुलकर
आखिर क्यों रोहित शर्मा की पत्नी के पीछे पड़ गए फैंस? ट्रोलिंग होने के बाद रितिका को डिलीट करनी पड़ी इंस्टा स्टोरी
हवाई जहाज से डर, 2 महीने तक ब्रश नहीं, रिकवरी के दिनों को याद कर ऋषभ पंत का छलका दर्द
गौतम गंभीर ही होंगे टीम इंडिया के अगले हेड कोच, कभी भी हो सकता है आधिकारिक ऐलान
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने फिलिस्तीन के सपोर्ट में ये क्या लिख दिया? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
