Satta King, Ratlam Satta Bazar: रतलाम सट्टा बाजार ने बताया MP में भाजपा-कांग्रेस को मिल रही कितनी सीटें? – हरिभूमि

Spread the love

download app from
Lok Sabha Election 2024
Satta King, Ratlam Lok Shabha Seat:  मध्य प्रदेश के मालवा में स्थित रतलाम न सिर्फ अपने राज्य बल्कि दुनिया में नमकीन के लिए मशहूर है। रतलामी सेव, गोल्ड, साड़ी के साथ-साथ यहां का सट्टा बाजार भी प्रसिद्ध है। रतलाम सट्टा बाजार में लोकसभा चुनाव को लेकर सट्टा लगाया जा रहा है। किसको कितनी सीटें मिलेंगी, इस बात को लेकर दांव लगाए जा रहे हैं। सुबह से लेकर देर रात तक डालूमोदी बाजार, दो बत्ती, राम मंदिर क्षेत्र और दिल बिहार चौराहे पर कांग्रेस की अगुवाई वाला INDI गठबंधन आगे रहेगा या BJP जीत की हैट्रिक लगाएगी, इस बात पर गर्मागर्म बहस होती दिखाई देती है।
सबसे पहले बात मध्य प्रदेश की…
राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार के बाद मध्य प्रदेश के रतलाम सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा और कांग्रेस की सीटों को लेकर अनुमान लगाया है। यदि मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां लोकसभा की 29 सीटें हैं। रतलाम सट्टा बाजार ने भाजपा को 26 से 28 सीटें दी हैं। जबकि कांग्रेस के खाते में 1 से 3 सीटें आने का अनुमान लगाया गया है। 
अन्य प्रदेशों में क्या स्थिति होने का अनुमान?
रतलाम सट्टा बाजार के आंकलन के अनुसार देश में भाजपा का पलड़ा भारी है। भाजपा देश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। उत्तर प्रदेश में भाजपा को 64 से 66 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। यदि यह भविष्यवाणी सच साबित हुई तो 14 से 16 सीटों का नुकसान हो सकता है। इसी तरह राजस्थान में भाजपा को 24-25 सीटें मिलने का अनुमान है। दिल्ली में 6-7 सीटें, पंजाब में 2 सीटें और तमिलनाडु में 3-4 सीटें मिल सकती हैं।
इंदौर के सट्टा बाजार का क्या है आकलन?
इंदौर का सट्टा बाजार अपने सटीक आंकलन के लिए मशहूर है। यहां सर्राफा बाजार में जमकर सट्टा खेला जाता है। लोग बारिश, क्रिकेट पर भी दांव लगाते हैं। इंदौर सट्टा बाजार के अनुसार, इस समय देश में भाजपा का पलड़ा भारी है। इस वजह से लोकसभा चुनाव भाजपा ही जीतेगी। मध्य प्रदेश में 27-28 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। 
देश में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं। 1 जून को आखिरी यानी सातवें फेज की वोटिंग होगी। इस दौरान 56 सीटों पर मतदान होगा। इसके बाद 4 जून को नतीजे आएंगे। इससे पहले दो बड़े राजनीतिक विश्लेषकों प्रशांत किशोर और योगेंद्र यादव ने भाजपा के पक्ष में भविष्यवाणी की है। 
Copyright © Haribhoomi, All Rights Reserved.
Developed by: Shreyansh Technology.

source

Previous post Lok Sabha 6th Phase Voting: एमएस धोनी, गौतम गंभीर और कपिल देव डाले वोट, देखें VIDEO – India.com हिंदी
Next post LIVE: पीएम मोदी का कोलकाता में थोड़ी देर बाद शुरू होगा रोड शो, जानें पल-पल का अपडेट – India TV Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *