Yogendra Yadav Claims: लोकसभा चुनाव 2024 के 6 चरण पूरे हो चुके हैं अब सातवां चरण 1 जून को होगा. इसी बीच राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने बड़ा दावा किया है. योगेंद्र यादव ने एक वीडियो जारी करते हुए यह बताया कि बिहार में एनडीए को भारी नुकसान हो सकता है. योगेंद्र यादव ने अपने वीडियो में बताया कि कि गठबंधन को किस जगह पर कितना फायदा होगा और कितना नुकसान होगा.
योगेंद्र यादव का अनुमान है कि BJP को 240 से 260 सीट आनी चाहिए, बाकी गठबंधन सहयोगियों को 35 से 45 के बीच सीट मिल सकती हैं. कांग्रेस को 50 से 100 के बीच में सीट आनी चाहिए और इंडिया गठबंधन के बाकी सहयोगियों को 120 से 135 सीटें आएंगी. योगेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के 400 पार का दावा पूरी तरह से हवाई बातें थी. उनका कहना है कि भाजपा के लिए 300 सीटें भी लाना नामुमकिन है.
250 के भी नीचे जा सकती है भाजपा
योगेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा 272 से नीचे होने की संभावना है. यही नहीं बीजेपी की सीटें 250 से भी नीचे जा सकती हैं. वही इंडिया गठबंधन को लेकर योगेंद्र यादव ने कहा कि उनकी 205 और 235 के बीच में और बहुमत से पीछे है, लेकिन आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश और बिहार में कुछ बड़ा बदल जाता है तो इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता की इंडिया गठबंधन एनडीए से आगे भी जा सकता है. मगर आज है नहीं. उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई एग्जिट पोल नहीं है यह मेरा सीधा-साधा जमीनी मूल्यांकन है.
कहां पर होगा भाजपा को नुकसान
BJP को 55 सीटों का नुकसान
कुल मिलाकर भाजपा को 55 सीटों का नुकसान है. पिछली बार बीजेपी को 303 सीटें मिली थी अगर उसमें 55 सीट घटा दी जाए तो 248 रह जाती हैं. और इस बार भाजपा की गठबंधन वाली पार्टियों को पिछली बार 15 सीट का फायदा था, लेकिन इस बार उन्हें 25 सीटों का नुकसान देखने को मिलेगा. राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव के दावों में कितना दम है इसका पता तो 4 जून को ही लगेगा.
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: ‘3 साजिशें रच रहा इंडिया गठबंधन’, घोसी में पीएम मोदी बोले- राजपूत, ब्राह्मण, दलित….
