Papua New Guinea Landslide: 'भारत हर मदद करने को तैयार', पापुआ न्यू गिनी में लैंडस्लाइड से हुई तबाही – ABP न्यूज़

Spread the love

Papua New Guinea Landslide: पापुआ न्यू गिनी में आए खौफनाक भारी भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों और हानि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान पापुआ न्यू गिनी के साथ मुश्किल समय में खड़ा है. 
पीएम मोदी ने सोशल मीडिय प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”पापुआ न्यू गिनी में विनाशकारी भूस्खलन के कारण गई लोगों की जान और क्षति से गहरा दुख हुआ है. प्रभावित परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की हम प्रार्थना करते हैं. भारत पापुआ न्यू गिनी की हर संभव मदद के लिए तैयार है.” 
इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एस. जयशंकर ने भी पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए कहा था कि भारत इस कठिन समय में इस देश के साथ एकजुटता से खड़ा है. 
Deeply saddened by the loss of lives and damage caused by the devastating landslide in Papua New Guinea. Our heartfelt condolences to the affected families and prayers for speedy recovery of the injured. India is ready to offer all possible support and assistance.

एस जयशंकर ने क्या कहा?
एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा था, ”हालिया भूस्खलन के बाद पापुआ न्यू गिनी में जानमाल के नुकसान से बहुत दुखी हूं. हमारी संवेदनाएं सरकार और लोगों के साथ हैं. भारत इस कठिन समय में अपने दोस्त के साथ एकजुटता से खड़ा है.”
कितने लोगों की जान चली गई?
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिन पापुआ न्यू गिनी में आए खौफनाक भारी भूस्खलन में अब मरने वालों की संख्‍या 2 हजार के पार पहुंच गई है. वहीं इस भूस्खलन में 1 हजार से ज्यादा घर मलवे में दब गए हैं. दरअसल, भूस्खलन ने पापुआ न्यू गिनी में तबाही मचा दी है. 
इनपुट भाषा से भी. 
ये भी पढ़ें- पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन ने मचाई तबाही, 2 हजार लोगों की दबकर मौत!
 
 
 

source

Previous post न्यूज इन ब्रीफ@5 PM: राहुल बोले- मोदी को परमात्मा ने अडाणी के लिए भेजा, AC में बैठेंगे रामलला, केजरीवाल की … – Dainik Bhaskar
Next post Delhi Exit Poll 2024: साल 2019 में कैसा रहा था एग्जिट पोल, नतीजों के कितने करीब था अनुमान? पढ़ें खास रिपोर्ट – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *