UP की बड़ी खबरें: मथुरा में दरोगा की गर्दन पकड़ी, कॉलर पकड़कर खींचा, मारपीट की – Dainik Bhaskar

Spread the love

यूपी STF ने बरेली के कुख्यात गौतस्कर समीर तुफैल को मुंबई से गिरफ्तार किया है। यह बरेली के मुस्लिम बाहुल्य सेंथल कस्बे का रहने वाला है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। एसटीएफ की पूछताछ में पता लगा है कि 2
एसटीएफ के अनुसार, समीर तुफैल के खिलाफ बरेली में अलग अलग केस दर्ज चल रहे हैं। बरेली पुलिस पीछे लगी तो वह मुंबई भाग गया था। वहां छिपकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। समीर तुफैल की गिरफ्तारी मुंबई में ठाणे के थाना मुब्रा क्षेत्र के राशिद अपार्टमेंट से की गई है। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने समीर तुफैल को ठाणे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से 5 दिन का ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद टीम उसे यूपी लेकर पहुंची।
बिजनौर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद बाइक से भागे हमलावर
बिजनौर में बुधवार की शाम प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर बाइक से फरार हो गए। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की सूचना मिलने पर एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसपी ने मर्डर के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के सेंट मेरी स्कूल के पास की है। पढ़े पूरी खबर..
रात में फोन पर झगड़े के बाद छात्रा का सुसाइड; औरैया से आकर आगरा में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी
आगरा में नर्सिंग छात्रा ने बुधवार को सुसाइड कर लिया। घर वालों ने सुबह कई बार फोन किया, तो उठाया नहीं। इस पर परिजनों ने उसकी सहेली को फोन किया। सहेली जब घर पहुंची, तो छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। ये मामला न्यू आगरा थाना के गणेश नगर का है।
मूलरुप से औरैया की रहने वाली शिप्रा गौतम गणेश नगर में आरके कुमार के घर किराए पर रहती थी। यहां पर वो IIMT से JNM की पढ़ाई कर रही थी। वो सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। रात में रोज की तरह परिजनों ने उसे कॉल की। मैसेज किया। लेकिन उसका जवाब नहीं आया। इस पर परिजनों ने उसकी सहेली को कॉल की। पढ़ें पूरी खबर
आजम की पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा जेल से रिहा, बोलीं- ये इंसाफ की शुरुआत है
सपा नेता आजम खान की पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा बुधवार को जेल से रिहा हो गईं। उनकी रिहाई के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक जेल के बाहर मौजूद रहे।
18 अक्टूबर 2023 को आजम खान को एमपी-एमएलए कोर्ट ने बेटे अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में 7 साल की सजा और पचास हजार रुपए जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई थी। इस मामले में डॉ. तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को भी सात-सात साल की सजा सुनाई गई थी।
जेल से बाहर आने के बाद डॉ. तंजीन ने कहा, कहीं न कहीं इंसाफ तो मिला है। हमें जो सजाएं दी गई हैं वो एक तरह से प्लान के तहत दी गई हैं। हमारे साथ षड़यंत्र किया गया है। इसमें सभी लोग बराबर से शामिल रहे हैं।
कानपुर में अकाउंटेंट की मौत, परिजन बोले-गर्लफ्रेंड ने लूटकर मार डाला
कानपुर में सिग्नेचर सिटी के पास मंगलवार देर रात अकाउंटेंट और उसकी गर्लफ्रेंड समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गर्लफ्रेंड और उसके साथी पर लूट के बाद हत्या का आरोप लगाया। फिलहाल, परिजन थाने में बैठे हैं। अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
कल्याणपुर निवासी रवि कुमार शर्मा माकर्बाटगंज में सोसाइटी टाटा मोटर्स में अकाउंटेंट का काम करते थे। परिवार में पत्नी सोनम शर्मा, बेटी भूमि, बेटा कट्टू और कृष्णा है। परिजनों ने बताया कि रवि पिछले 8 माह से एक लड़की के संपर्क में रहने लगा था। पढ़ें पूरी खबर
मथुरा में दरोगा की गर्दन पकड़ी, कॉलर पकड़कर खींचा, मारपीट की
मथुरा में दबंगों ने एक युवक पर कार चढ़ाने की कोशिश की। फिर फायरिंग की। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस के समझाने पर युवकों ने दरोगा की गर्दन पकड़ ली और गाली-गलौज के साथ मारपीट करने लगे। मामला हाईवे थाना क्षेत्र के बालाजीपुरम कॉलोनी का है।
एसपी सिटी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी झगड़ा हुआ है। मौके पर इंचार्ज पहुंचे। वहां पर उनके साथ मारपीट की गई और गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इस मामले में 4 आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पढ़ें पूरी खबरें
शहाबुद्दीन रजवी बोले- PM चाहते हैं कि मुस्लिम मुझसे जुड़ें, हमें साथ आना चाहिए
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा-लोकसभा चुनाव में मुस्लिम क़यादत को समाजवादी पार्टी ने हाशिए पर कर दिया।
वहीं PM मोदी के बयान के बाद आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने यह प्रतिक्रिया दी। मौलाना ने कहा- PM चाहते हैं कि मुस्लिम उनसे जुड़ें तो हमें भी साथ आना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
आगरा में ईंट से कूचकर 4 साल की बच्ची की हत्या
आगरा में पिता के साथ खेत गई 4 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। पिता खरबूजा लेकर घर लौट आया, लेकिन 1 घंटे तक मासूम घर नहीं लौटी। तलाश की गई तो उसका शव बगल के खेत में मिला। शव के पास ईंट के टुकड़े मिले, जिन पर खून लगा था। घटना फतेहाबाद के गांव हुमायूंपुर की है। बच्ची के पिता की तहरीर पर खेत मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
मथुरा में भजन गायक चित्र-विचित्र पर FIR; संतों की शरण में पहुंचकर बोले- हम निर्दोष
वृंदावन में प्रख्यात भजन गायक और हरिदासिय संप्रदाय के संत बाबा रसिका पागल की मौत ढाई साल पहले हुई थी। अब उनके शिष्यों पर उनकी हत्या का आरोप लगा है। बाबा के ही एक शिष्य ने आरोप लगाए हैं। कोर्ट के आदेश पर भजन गायक चित्र-विचित्र के खिलाफ FIR हुई है। अब चित्र-विचित्र ने साधु संतों की शरण ली है और खुद को बेगुनाह बताया है। पढ़ें पूरी खबर
मुरादाबाद में CL गुप्ता एक्सपोर्ट्स पर 30 घंटे से IT की रेड जारी ​​​
मुरादाबाद में सीएल गुप्ता एक्सपोर्ट्स के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। आयकर विभाग की टीमें 30 घंटे से भी अधिक वक्त से सीएल गुप्ता एक्सपोर्ट्स कंपनी के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अभी तक इन छापों में क्या कुछ मिला? इस बारे में आयकर विभाग की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
झांसी में पकड़ा 1.12 करोड़ रुपए का गांजा
झांसी में पुलिस और स्वाट टीम ने 1.12 करोड़ रुपए का गांजा पकड़ा है। गांजा ट्रक (DCM) में लोड चावलों के 300 पैकेट के बीच में छिपाया गया था। दो आरोपियों को ये गांजा उड़ीसा से मध्य प्रदेश पहुंचाना था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार 450 किलो गांजा, ट्रक और चावल के पैकेट बरामद किए गए हैं। अभी उड़ीसा और मध्य प्रदेश में बैठे मास्टरमाइंड फरार हैं। पढ़ें पूरी खबर
BHU के डॉक्टर से राहुल गांधी ने की बात, भावुक हो उठे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के धरना दे रहे कॉर्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर ओम शंकर से फोन पर 10 मिनट बातचीत की। 18 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे BHU के ओम शंकर से उनकी तबीयत के बारे में पूछा। राहुल ने सवाल किया कि मामला क्या है? इस पर प्रोफेसर ने पूरा वाकया बताया। उन्होंने बताया कि मामले को जानने के बाद राहुल भावुक हो गए। पढ़ें पूरी खबर…
अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आरोपी कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ तकिया का रहने वाला है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि किशोर मानसिक दिव्यांग है। उसकी उम्र 16 साल है। उसने डायल 112 पर फोन करके धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। उसने आरोपी के घर दबिश देकर उसे और उसकी दादी को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post PM Modi Exclusive Interview: न कोई फोन कॉल, कमरे में भी 'नो एंट्री', चुनावी नतीजे और एग्जिट पोल वाले – ABP न्यूज़
Next post Varanasi Lok Sabha Seat: काशी में जमे भाजपा के दिग्गज, विरोधियों ने भी भरी हुंकार – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *