UP Lok Sabha Chunav 2024 phase 7 Polling Today Live: UP की 13 सीटों पर वोटिंग आज, PM मोदी समेत इन… – TV9 Bharatvarsh

Spread the love

लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान जारी है. इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 3 केंद्रीय मंत्रियों की साख दांव पर है. सातवें चरण में वाराणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर, चंदौली, घोसी, गाजीपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, सलेमपुर, बलिया और रॉबर्ट्सगंज सीट पर चुनाव है. सातवें चरण में राज्य की 13 लोकसभा सीट में से 11 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं, जबकि दो सीटें बांसगांव और राबर्ट्सगंज अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं.
यूपी की 13 लोकसभा सीटों के लिए 144 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. यूपी की 13 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग और चार जून को नतीजे आएंगे. शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग संपन्न कराने के लिए आयोग ने व्यापक तैयारियां की हैं. मतदान से जुड़े हर अपडेट्स के लिए टीवी9 के साथ बने रहिए…
LIVE Updates:
वाराणसी लोकसभा में प्रशासन द्वारा INDIA गठबंधन के नेताओं/कार्यकर्ताओं को घर पर नजरबंद करके मतदान को प्रभवित करने की कोशिश की जा रही है. अभी कांग्रेस पार्षद दल के नेता गुलशन अली जी को नजरबंद किया गया है. मेरे पूछने पर कि ऐसा क्यों हुआ है? मुझे कोई भी समुचित जवाब नहीं मिला. चुनाव आयोग कृपया! यह संज्ञान लें कि INDIA गठबंधन के लोगों को चिन्हित करके ऐसा क्यों किया जा रहा है?
वाराणसी लोकसभा में प्रशासन द्वारा INDIA गठबंधन के नेताओं/कार्यकर्ताओं को घर पर नज़रबंद करके मतदान को प्रभवित करने की कोशिश की जा रही है।
अभी कांग्रेस पार्षद दल के नेता गुलशन अली जी को नज़रबंद किया गया है। मेरे पूछने पर कि ऐसा क्यों हुआ है? मुझे कोई भी समुचित जवाब नहीं मिला। pic.twitter.com/rONeyv6WtS
— Ajay Rai🇮🇳 (@kashikirai) June 1, 2024

#WATCH गाजीपुर, उत्तर प्रदेश: जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने #LokSabhaElections2024 के अंतिम चरण में मतदान किया। pic.twitter.com/ksscIiL6eP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2024

#WATCH | Uttar Pradesh: After casting his vote, BJP MP and candidate from Gorakhpur, Ravi Kishan says “I have cast my vote for Viksit Bharat, Ram Rajya and to make India a ‘vishwa guru’…” pic.twitter.com/LymjqEnWg9
— ANI (@ANI) June 1, 2024

#WATCH गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने वोट डालने से पहले संकट मोचन मंदिन में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/x5eAUBgSeR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2024

#WATCH | Uttar Pradesh: Samajwadi Party’s Lok Sabha candidate from Ghazipur, Afzal Ansari casts his vote at a polling booth in the constituency.
Afzal Ansari faces a contest from BJP’s Paras Nath Rai and BSP’s Umesh Kumar Singh here.#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/WHx1UzOL2o
— ANI (@ANI) June 1, 2024

#WATCH | Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath casts his vote at a polling booth in Gorakhnath, Gorakhpur.
The Gorakhpur seat sees a contest amid BJP’s Ravi Kishan, SP’s Kajal Nishad and BSP’s Javed Ashraf. #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/2Ao7uC7slU
— ANI (@ANI) June 1, 2024

उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण के चुनाव में प्रमुख उम्मीदवारों में वाराणसी से पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय (चंदौली), केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल (मिर्जापुर) और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (महराजगंज) में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर (बलिया), माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी (गाजीपुर), भोजपुरी अभिनेता रवि किशन और अभिनेत्री काजल निषाद (गोरखपुर) भी चुनाव लड़ रहे हैं.

source

Previous post PM Modi's interview to News Nation – Narendra Modi
Next post लोकसभा चुनाव-2024: रैली में माइक खराब होने पर स्मृति बोलीं- माइक वाले का नाम राहुल तो नहीं; माधवी लता बोलीं… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *