लोकसभा चुनाव-2024: रैली में माइक खराब होने पर स्मृति बोलीं- माइक वाले का नाम राहुल तो नहीं; माधवी लता बोलीं… – Dainik Bhaskar

Spread the love

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए गुरुवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वाराणसी में थी। वे एक रैली को संबोधित कर रही थी। इसी दौरान स्टेज पर लगा माइक खराब हो गया। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- कहीं माइक वाले का नाम राहुल तो नहीं।
वहीं, गुरुवार को AIMIM चीफ ओवैसी के खिलाफ हैदराबाद सीट से चुनाव लड़ने वाली भाजपा प्रत्याशी माधवी लता भी वाराणसी में ही थी। उन्होंने दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में कहा- औवेसी ने हैदराबाद में सब बर्बाद कर दिया। वे हिटलर से बदतर हैं।
लोकसभा चुनाव से जुड़े बाकी अपडेट्स यहां पढ़ें…
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- हमने 77 दिनों में चुनाव आयोग से 117 शिकायतें कीं। ये शिकायतें आचार संहिता समेत कई अन्य उल्लंघनों के बारे में थीं। इनमें 14 शिकायतें नरेंद्र मोदी, 8 शिकायतें CM योगी और 3 शिकायतें गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गईं,लेकिन कई ऐसी शिकायतें हैं, जिनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने आगे कहा- कांग्रेस पार्टी का चुनाव प्रचार बहुत ही सकारात्मक था। ये ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का परिणाम है। कांग्रेस ने 23 जनवरी से 16 मार्च तक देश के सामने 5 न्याय और 25 गारंटी रखी। इसके माध्यम से श्रमिक न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, हिस्सेदारी न्याय, नारी न्याय की बात की गई। कांग्रेस ने जनता को 5 न्याय और 25 गारंटी दी है। इसके साथ ही हमने संविधान की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।
यही कारण है कि 4 जून को INDIA गठबंधन को निर्णायक बहुमत मिलने जा रहा है। कांग्रेस ने ‘न’ से न्याय के आधार पर अपनी बात रखी और अपना प्रचार किया। वहीं, नरेंद्र मोदी और BJP ने ‘म’ से मंदिर, मंगलसूत्र, मटन, मुजरा जैसे शब्दों के आधार पर अपना प्रचार किया। इन सबके बाद अब प्रधानमंत्री ध्यान लगाने चले गए हैं। जिस आदमी ने पूरे 10 साल लोगों का ध्यान भटकाया, अब वह ध्यान लगा रहे हैं।
भाजपा के आरोप- कांग्रेस SC, ST, OBC का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देंगे’ के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- लोकसभा, विधानसभा, जिला पंचायत सभी में सीटें जनसंख्या में अनुपात के आधार पर तय होती हैं। हर राज्य वहां की जनसंख्या में अनुपात के आधार पर आरक्षण देता है। हमारा आरक्षण छीनकर इनको देने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
कोलकाता में अंतिम चरण के तहत 1 जून को होने वाले मतदान से पहले अधिकारी EVM के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।
पीएम मोदी की साधना को लेकर विपक्ष की टिप्पणियों पर जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा- इससे विपक्ष को क्या परेशानी है? स्वामी विवेकानंद जिन्होंने दुनिया को संदेश दिया, उनके रॉक मेमोरियल पर जाकर यदि ध्यान और योग किया जाए तो विपक्ष के लोग इतने बेचैन क्यों हैं?
लगता है कि उनमें योग और ध्यान के प्रति घृणा है। ये निश्चित रूप से देश की पुरातन परंपरा और पूंजी पर वैचारिक हमला है। ये लोग(विपक्ष) केवल आलोचना के लिए जाने जाते हैं, सकारात्मक विपक्ष की भूमिका नहीं निभाते।
केंद्रीय मंत्री और गुना से भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “लोकसभा के अंतिम चरण के मतदान पर कल अंतिम चरण का मतदान है। देश का एक-एक नागरिक इस अंतिम चरण में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। 4 जून को जब नतीजे आएंगे तब भारत का परचम विश्व पटल पर लहराएगा। प्रधानमंत्री मोदी की तीसरी पारी में भारत को तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में 2027 तक उभारने की दिशा में हम सब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे।”
चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा।
पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को हो चुकी है। आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। आचार संहिता से लेकर नतीजे तक इसमें 80 दिन लगेंगे।
लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।
इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 हो गई है। इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। पूरी खबर पढ़ें …
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post UP Lok Sabha Chunav 2024 phase 7 Polling Today Live: UP की 13 सीटों पर वोटिंग आज, PM मोदी समेत इन… – TV9 Bharatvarsh
Next post दिल्ली HC ने स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में बिभव की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा: Live Breaking News Headlines & – LatestLY हिन्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *