Vote
UP Lok Sabha Chunav 2024 LIVE Voting: सातवें चरण में महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मीरजापुर और राबर्ट्सगंज निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मोदी-योगी के गढ़ में होने वाली निर्णायक लड़ाई पर सभी की निगाहें लगी हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (UP Lok Sabha Election 2024) के अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों के साथ ही सोनभद्र जिले में दुद्धी उप निर्वाचन क्षेत्र के लिए शनिवार को मतदान जारी हैं।
मोदी-योगी के गढ़ में होने वाली निर्णायक लड़ाई पर सभी की निगाहें (election news) लगी हैं। यूपी की सबसे अहम वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, गोरखपुर की चर्चित सीट से भाजपा ने अभिनेता और मौजूदा सांसद रवि किशन को उतारा है।
चंदौली से केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय और मीरजापुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल हैट ट्रिक के इरादे से चुनाव मैदान में हैं। गाजीपुर की लड़ाई भी रोचक है। सपा ने यहां से मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी को टिकट दिया है। अफजाल ने पिछले चुनाव में बसपा के टिकट पर जीत हासिल की थी।
सातवें चरण में महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मीरजापुर और राबर्ट्सगंज निर्वाचन क्षेत्र के 2,50,56,977 मतदाता 144 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 134 पुरुष और 10 महिला प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक 28 उम्मीदवार घोसी और सबसे कम सात-सात प्रत्याशी वाराणसी और देवरिया में हैं। मतदान के लिए 25,658 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें 4165 संवेदनशील हैं।
UP Lok Sabha election voting live updates in Hindi:
गोरखपुर लोकसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 52.33 प्रतिशत मतदान हुआ।
सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र-तीन बजे तक मतदान-43.48 प्रतिशत
बलिया लोकसभा क्षेत्र-तीन बजे तक मतदान-43.54 प्रतिशत
वाराणसी लोकसभा पर तीन बजे तक 48.3 प्रतिशत
गोरखपुर लोकसभा सीट पर शाम 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत
पडरौना विधानसभा में 49.23
खड्डा विधानसभा 50.0
कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र 48.71
हटा विधानसभा क्षेत्र 46. 69
रामकोला विधानसभा क्षेत्र 43.87
चंदौली में तीन बजे तक 51.00 प्रतिशत मतदान।
सोनभद्र (राबर्टसगंज) में तीन बजे तक 47.17 प्रतिशत मतदान।
मीरजापुर लोकसभा में तीन बजे तक 48.81 प्रतिशत मतदान।
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा, “हमारा संविधान सब नागरिकों को यह अधिकार देता है कि वो अधिक से अधिक मतदान करें…हमारी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में जो काम किए हैं, उसका रिपोर्ट कार्ड लेकर हम जनता के बीच में हैं…लोगों का प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विश्वास है…मैं सबसे अपील करता हूं कि अधिक से अधिक अपने मताधिकार का प्रयोग करें…”
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा, “हमारा संविधान सब नागरिकों को यह अधिकार देता है कि वो अधिक से अधिक मतदान करें…हमारी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में जो काम किए हैं, उसका रिपोर्ट कार्ड लेकर हम जनता के बीच में हैं…लोगों का प्रधानमंत्री मोदी के… pic.twitter.com/jju35G2ib4
आजमगढ़ लोकसभा सीट (Azamgarh Lok Sabha Seat) से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कहा, “हमारे एक वोट की ताकत है जिसकी वजह से आज भारत पूरी दुनिया में शक्तिशाली बना है…सब जानते हैं कि अगर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो मतदान करके ही हम बना सकते हैं।
#WATCH गाजीपुर, उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कहा, “हमारे एक वोट की ताकत है जिसकी वजह से आज भारत पूरी दुनिया में शक्तिशाली बना है…सब जानते हैं कि अगर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो मतदान करके ही हम बना सकते हैं…” pic.twitter.com/PzLrrWJbll
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “सातवें चरण में अच्छा मतदान हो रहा है…लोग विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए मतदान कर रहे हैं
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “सातवें चरण में अच्छा मतदान हो रहा है…लोग विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए मतदान कर रहे हैं…” pic.twitter.com/fqNuDzHWwB
उत्तर प्रदेश के जिलों में दोपहर 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत: 39.31 फीसदी वोटिंग
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में यूपी की 13 सीटों पर मतदान जारी है। प्रदेश में दोपहर एक बजे तक 39.31 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
गोरखपुर मंडल की छह लोकसभा सीटों पर हो रहे अंतिम चरण के चुनाव में सुबह से तेज गति से मतदान हुआ, लेकिन 11 बजे के बाद धूप ने रफ्तार को सुस्त कर दिया है। दोपहर एक बजे तक छह सीटों पर औसत मतदान 39.09 प्रतिशत रहा।
राबर्टसगंज लोकसभा में एक बजे तक 38.44 प्रतिशत मतदान।
बलिया लोकसभा क्षेत्र-एक बजे तक 38.04 प्रतिशत मतदान।
मीरजापुर में दोपहर एक बजे तक 41.55 प्रतिशत मतदान।
वाराणसी में दोपहर एक बजे तक 39.25 प्रतिशत मतदान।
घोसी लोकसभा में दोपहर 01:00 बजे तक 38.30 प्रतिशत मतदान
चंदौली में दोपहर 1 बजे तक 42.06 प्रतिशत मतदान।
सलेमपुर लोकसभा सीट पर दोपहर एक बजे तक 37.5% मतदान।
पद्मभूषण छन्नू लाल महाराज ने वाराणसी वोट डाला। वह व्हीलचेयर पर मतदान करने आए थे।
गाजीपुर लोकसभा में दोपहर एक बजे तक 38.87 प्रतिशत मतदान हुआ है।
गाजीपुर में मां के साथ अपने गांव के बूथ पर मतदान करने पहुंचे दिनेश लाल यादव निरहुआ ने किया मतदान। मतदान के बाद बोले, मोदी जी ने भारत को शक्तिशाली बनाया। कोई लोग अपना वोट खराब न करें। विकसित भारत के लिए वोट करें।
यूपी की 13 सीटों पर मतदान जारी है। बीजेपी नेता आरपीएन सिंह ने कुशीनगर के पडरौना में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
#WATCH | Uttar Pradesh | BJP leader RPN Singh casts his vote at a polling booth in Padrauna, Kushinagar, in the seventh and the last phase of Lok Sabha elections pic.twitter.com/7qsXWDaLHc
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए यूपी की 13 सीटों पर मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने गोरखपुर में अपना वोट डाला।
#WATCH गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने अपना वोट डाला। pic.twitter.com/UwxL1ILisp
भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और आजमगढ़ प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में गाजीपुर के सैदपुर में अपने गांव में बूथ पर मतदान किया।
गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अफजाल अंसारी के भाई व पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
केंद्रीय मंत्री और मिर्ज़ापुर लोकसभा सीट से अपना दल (सोनेलाल) की उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल ने वोट डालने के बाद कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि मिर्ज़ापुर का आम निवासी एक बार फिर मुझे अपने अमूल्य वोट का आशीर्वाद देगा…4 जून को दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इंडी गठबंधन ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा और तीसरी बार एनडीए की मजबूत सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी।”
#WATCH मिर्ज़ापुर: केंद्रीय मंत्री और मिर्ज़ापुर लोकसभा सीट से अपना दल(सोनेलाल) की उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल ने वोट डालने के बाद कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि मिर्ज़ापुर का आम निवासी एक बार फिर मुझे अपने अमूल्य वोट का आशीर्वाद देगा…4 जून को दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।… https://t.co/6K9o8ACruQ pic.twitter.com/4RNGzWhvJR
उत्तर प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 28.02 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग महाराजगंज में हुई है। यहां 29.66 फीसदी मतदान हुआ है।
महराजगंज लोकसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक 28.80 प्रतिशत मतदान हुआ ।
फरेंदा- 28.65
नौतनवा- 24.46
सिसवा- 31.89
महराजगंज- 29.59
पनियरा- 29.58
जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में यूपी के गाजीपुर में मतदान किया।
#WATCH गाजीपुर, उत्तर प्रदेश: जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने #LokSabhaElections2024 के अंतिम चरण में मतदान किया। pic.twitter.com/ksscIiL6eP
महराजगंज के धनेवा-धनेई बूथ पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने मतदान किया।
मोदी-योगी के गढ़ वाराणसी और गोरखपुर में होने वाली निर्णायक लड़ाई पर सभी की निगाहें लगी हैं।
कुशीनगर संसदीय क्षेत्र में शनिवार को सुबह सात 1832 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुई। इसमें कुल 187522 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 985378 पुरुष व 889748 महिला व थर्ड जेंडर 96 शामिल हैं।
इस बार के चुनाव में कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिसमें भाजपा से विजय कुमार दूबे, गठबंधन से सपा प्रत्याशी अजय प्रताप, बसपा से शुभनारायण चौहान व राष्ट्रीय शोषित पार्टी से स्वामी प्रसाद मौर्य समेत नौ उम्मीदवार शामिल है। सुबह सात बजे से नौ बजे तक 13.5 प्रतिशत मतदान हुआ है।
-विधानसभा खड्डा 13.70 प्रतिशत
-विधानसभा पडरौना 13.07 प्रतिशत
-विधानसभा कुशीनगर 13.75 प्रतिशत
-विधनावसभा हाटा 13.72 प्रतिशत
-विधानसभा रामकोला 13.30 प्रतिशत
चंदौली में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में शनिवार की सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ। इससे पहले बूथ एजेंटों की उपस्थिति में माकपोल कराया गया। भीषण गर्मी के बीच सुबह से ही मौसम ने करवट बदली। बादल छाए रहने से मतदाता बड़ी संख्या में बूथों पर पहुंचकर मतों की झमाझम बारिश कर रहे हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी. फुंडे ने अधिकारियों के साथ मतदान केंद्र व कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। बूथों पर छाया, पेयजल व सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। अधिकांश बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है।
उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 12.94% मतदान हुआ।
महराजगंज में 14.44% मतदान।
गोरखपुर में 12.99% मतदान।
कुशीनगर में 13.50% मतदान।
देवरिया में 13.74% मतदान।
बांसगांव में 10.37% मतदान।
घोसी में 10.32% मतदान।
सलेमपुर में 13.39% मतदान।
बलिया में 13.42% मतदान।
गाजीपुर में 13.32% मतदान।
चंदौली में 14.34% मतदान।
वाराणसी में 12.66% मतदान।
मिर्जापुर में 14.93% मतदान।
राबर्ट्सगंज में 10.74% मतदान।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और वाराणसी सीट से उम्मीदवार अजय राय ने लोकसभा चुनाव 2024 के के सातवें चरण में मतदान किया। उनका मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और बसपा के अथर जमाल लारी से है।
#WATCH | UP Congress chief & candidate from Varanasi seat, Ajay Rai says, “Public decides everything. Prime Minister had lost earlier too and Banaras ka laal had defeated him. With the blessings of Baba Vishwanath and the people of Kashi, I will win. The love of Kashi is with… pic.twitter.com/LjVespfbVY
भाजपा प्रत्याशी रवि किशन ने मतदान के बाद एक्स पर लिखा, लोक सभा चुनाव-2024 के लिए आज गोरखपुर में धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति शुक्ला जी के साथ मतदान किया। आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत के निर्माण के लिए आप सभी मतदान अवश्य करें।
वाराणसी के रोहनिया विधानसभा के सिहोरवा उत्तरी मतदान केंद्र के बूथ संख्या 94 पर ईवीएम में आई तकनीकी खराबी की वजह से मतदान अवरुद्ध हो गया। वहींं, रोहनिया विधानसभा के बेलौड़ी मीराबन बूथ संख्या 31 4में भी आधे घंटे मतदान के अवरुद्ध की सूचना है।
सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के लिए वाराणसी के रामनगर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
महराजगंज जिले के जंगल जोगियाबारी बूथ पर मतदान करने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत। 
देवरिया जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के 2514 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान के लिए लोग घरों से निकलना शुरू हो गया है।
गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में गोरखपुर के मतदान केंद्र पर मतदान किया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और वाराणसी लोकसभा सीट से उम्मीदवार अजय राय ने वोट डालने से पहले बड़ा गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, “हम काशी के लाल हैं। हम यहां पूजा करेंगे और आशीर्वाद लेकर निकलेंगे। ये जनता के लिए खड़े रहने का समय है। जनता के लिए जो भी हो सके वो करने की जरूरत है।”
महराजगंज लोकसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7:00 से मतदान शुरू हो गया। चुनाव में भाजपा, इंडी गठबंधन व निर्दल सहित आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। इस दौरान कुल 1124 मतदान केंद्र व 2084 मतदान स्थल बनाए गए हैं। जिस पर 2004050 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद करेंगे।
मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के अतरारी कंपोजिट विद्यालय बूथ संख्या 65 पर लगी मुस्लिम महिलाओं की लंबी कतार। 
मऊ में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने भुजौटी स्थित कंपोजिट विद्यालय पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
घोसी लोकसभा के 2125 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। घोसी लोकसभा के 20.55 लाख मतदाता तय करेंगे 28 प्रत्याशियों का भाग्य। डीएम, एसपी ने किया बूथों का निरीक्षण, चप्पे-चप्पे पर निगरानी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। गोरखपुर सीट पर भाजपा के रवि किशन, सपा की काजल निषाद और बसपा के जावेद अशरफ के बीच मुकाबला है।
#WATCH गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
गोरखपुर सीट पर भाजपा के रवि किशन, सपा की काजल निषाद और बसपा के जावेद अशरफ के बीच मुकाबला है। pic.twitter.com/eYha7dDJnI
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा है कि एग्जिट और ओपिनियन पोल शनिवार सांय साढ़े छह बजे तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसका उल्लंघन करने पर दो वर्ष तक का कारावास या जुर्माना या दोनों दंड दिए जा सकते हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने भीषण गर्मी व लू से मतदान कर्मियों एवं मतदाताओं को बचाने के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक प्रबंध किए जाने के निर्देश मंडलायुक्तों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि 31 मई को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान कुछ जिलों में लू से मतदान कार्मिकों के प्रभावित होने की सूचना प्राप्त हुई है। इसे गंभीरता से लेते हुए मतदान केंद्रों में शीतल पेयजल के साथ ही पर्याप्त छाया, पंखे, बुजुर्गों, महिलाओं व दिव्यांगों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की जाए।
किस सीट पर कितने मतदाता
सातवें चरण से जुड़े लोकसभा क्षेत्रों में 16 मार्च से 31 मई तक 37.46 करोड़ रुपये की कीमत की शराब, नकदी व ड्रग की गई जब्त।
सातवें चरण से संबंधित लोकसभा क्षेत्रों में सी विजिल एप पर 1145 शिकायतें हुईं दर्ज, 882 सही पाई गईं।
मतदान से संबंधित शिकायत प्रदेश स्तर पर टोल फ्री नंबर 18001801950 और जिला स्तर पर 1950 पर काल कर कराई जा सकेगी दर्ज।
वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत की मिलेगी जानकारी।
दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोलिंग बूथ पर व्हील चेयर और वालंटियर की भी होगी व्यवस्था।
मतदाता पहचान पत्र के अलावा 12 अन्य पहचान पत्र होंगे मान्य। इनमें आधार, कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, बैंक-डाकघरों की फोटो युक्त पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट समेत अन्य हैं शामिल।- मतदान के दौरान बीएलओ एल्फाबेटिक रोल लोकेटर मतदाता सूची के साथ हेल्पडेस्क पर रहेंगे मौजूद।
मतदान पर नजर रखने के लिए तीन विशेष प्रेक्षक, 13 सामान्य प्रेक्षक, आठ पुलिस प्रेक्षक और 14 व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 1861 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 243 जोनल मजिस्ट्रेट और 2550 माइक्रो आब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं। 50 प्रतिशत मतदान स्थलों (13,092 पोलिंग बूथ) पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था के साथ ही 2304 बूथों पर वीडियोग्राफी की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्धसैनिक बलों को ही दी गई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा बताया कि मतदान के लिए 31,223 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 34,280 बैलेट यूनिट और 33,366 वीवी पैट तैयार किए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा (election commission) ने बताया कि 13 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।
