Lok Sabha Election 2024: 7वें चरण में वोटिंग के बीच उपेन्द्र कुशवाह ने किया 40 सीटें जीतने का दावा, शत्रुघ्… – Zee News Hindi

Spread the love

Bihar Lok Sabha Election 2024: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में जहां भी मतदान चल रहा है वहां से भी अच्छी रिपोर्ट है. लोगों की हर तरफ से विकास की अपेक्षा है. NDA के पक्ष में बिहार की 40 में से 40 सीट जाएगी ये तय हो चुका है. 
Trending Photos
Bihar Lok Sabha Election 2024: बिहार में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 8 सीटों पर मतदान हो रहा है. जिन सीटों पर चुनाव होगा उनमें- पटना साहिब, पाटलिपुत्र के अलावा नालंदा, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, सासाराम और काराकाट लोकसभा सीट शामिल हैं. काराकाट में पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरएलएम प्रमुख उपेन्द्र कुशवाह का मुकाबला महागठबंधन की ओर से CPI(ML) कैंडिडेट राजाराम सिंह से है. भोजपुरी स्टार पवन सिंह मुकाबले को त्रिकोणीय फाइट में बदल रहे हैं. काराकाट सीट पर वोटिंग के बीच उपेंद्र कुशवाहा ने जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र से अच्छी खबर आ रही है. कुशवाहा ने कहा कि हम लोगों ने जो सोचा था उसके अनुकूल खबर है. बिहार में जहां भी मतदान चल रहा है वहां से भी अच्छी रिपोर्ट है.

कुशवाहा ने कहा कि बिहार में जहां भी मतदान चल रहा है वहां से भी अच्छी रिपोर्ट है. लोगों की हर तरफ से विकास की अपेक्षा है. NDA के पक्ष में बिहार की 40 में से 40 सीट जाएगी ये तय हो चुका है. हम सभी से आग्रह करते हैं कि मतदान जरूर करें. वहीं काराकाट संसदीय क्षेत्र की डेहरी विधानसभा सीट से राजद विधायक फतेह बहादुर ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया. उन्होंने कहा कि मुद्दा बेरोजगारी, महंगाई और आरक्षण का है और संविधान का है. पूरे देश की जनता इस बार महंगाई, बेरोजगारी, संविधान और आरक्षण के नाम पर वोट करेगी. उन्होंने कहा कि काराकाट में कोई लड़ाई ही नहीं है. यहां इंडिया गठबंधन बहुत आगे है. राजद विधायक ने कहा कि यहां के बाकी दो और प्रत्याशी आपस में ही लड़ रहे हैं. उनकी लड़ाई आपस में आगे निकलने की है. इंडिया गठबंधन बिहार में 40 की 40 सीट जीत रहा है. 

ये भी पढ़ें- Bihar Lok Sabha Election 2024: एग्जिट पोल पर तेजस्वी यादव ने बोली ऐसी फर्राटेदार अंग्रेजी, अब भाजपाई नहीं कह पाएंगे 9वीं फेल!

उधर टीएमसी नेता और बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी पटना साहिब सीट पर वोट डाला. इस दौरान उन्होंने कहा कि वोट पटना में है, इसलिए पटना खास तौर पर वोट देने के लिए आया हूं. उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगा लोग आए और अपना मत का प्रयोग करें. अपने उज्जवल भविष्य के लिए वोट जरूर डालें. टीएमसी नेता ने कहा कि इस बार सारे नारे हवा-हवाई हो जाएंगे, जनता का आक्रोश भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ है. जनता का पूरा समर्थन इंडिया गठबंधन के साथ है. एनडीए खामोश हो जाएगी. इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर कहा कि अच्छे लोग हैं, मेच्योर लोग हैं, बैठक करनी चाहिए. कुछ लोग आ रहे हैं, कुछ लोग नहीं आ रहे हैं, तो तैयारी तो करनी पड़ती है. तैयारी के सिलसिले में उनकी प्रक्रिया चल रही है. 

Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source

Previous post UP Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: यूपी की 13 सीटों पर मतदान जारी, दोपहर एक बजे तक 39.31 प्रत‍िशत वोट‍िंग – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post यूपी में बारिश से जनता को मिल सकती है बड़ी राहत, देवरिया, गोरखपुर समेत इन जिलों में बदला रहेगा मौसम – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *