विपक्ष हमेशा हिंदू परंपराओं पर सवाल उठाता है, सीएम यादव बोले- पीएम के ध्‍यान में खलल ना डालें – News18 हिंदी

Spread the love

भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को कहा कि विपक्ष को कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ध्यान में खलल नहीं डालना चाहिए. यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर हमेशा हिंदू परंपराओं पर सवाल उठाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘‘अगर विपक्ष को ध्यान करना नहीं आता है, तो उसे किसी और के ध्यान में खलल डालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.’’
कांग्रेस ने मोदी पर विवेकानंद रॉक मेमोरियल में अपने ध्यान के माध्यम से देश में अंतिम चरण के चुनाव प्रचार की मूक अवधि से जुड़े प्रतिबंधों को ‘तोड़ने’ का प्रयास करने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि इसे मीडिया द्वारा प्रसारित नहीं किया जाए क्योंकि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर सकता है.
मोदी की सुनामी में कांग्रेस का सफाया होगा
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा, ‘‘मोदी की सुनामी मौजूदा चुनाव में कांग्रेस का सफाया कर देगी और फिर गायब हो चुकी कांग्रेस हमेशा की तरह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और जिलाधिकारियों को अपनी करारी हार के लिए दोषी ठहराएगी.’’ यादव ने कहा, ‘‘मोदी जी ने अतीत में जो कुछ भी कहा, वह सच साबित हुआ है. वर्ष 2014 में मोदी जी ने स्पष्ट बहुमत की भविष्यवाणी की थी और हमें वह मिला. 2019 में मोदी जी ने 300 सीट से अधिक की बात कही और भाजपा ने उसे हासिल कर लिया.’’
लोकसभा चुनाव में 400 का आंकड़ा पार करेगी भाजपा
सीएम मोहन यादव ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 का आंकड़ा पार करेगी. पत्रकार वार्ता में मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वी डी शर्मा भी मौजूद थे. राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को बहस के लिए चुनौती दिए जाने के बारे में पूछे गए सवाल पर यादव ने कहा कि बहस केवल अपने बराबर के व्यक्ति से ही हो सकती है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का मनोबल उनके नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के कारण सबसे निचले स्तर पर है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास नेतृत्व की तीसरी पीढ़ी है, लेकिन यह सबसे पुरानी पार्टी एक परिवार पर ही अटकी हुई है.
Tags: Bhopal news, BJP, CM Madhya Pradesh, Loksabha Elections, Mohan Yadav, Mp news, MP news Bhopal, Mp news live, Mp news live today, PM Modi, Pm narendra modi, Prime minister, Prime Minister Narendra Modi

Russian Woman: बला की खूबसूरती है इस देश की लड़कियों में, लड़के देखते ही हो जाते हैं लट्टू, जानें इनकी ब्यूटी सीक्रेट्स
अंकिता लोखंडे को याद आई मानव-अर्चना की जोड़ी, बताया TV का बेस्ट कपल, बोलीं- 'सुशांत सिंह राजपूत के बिना…'
68 साल के हुए मणिरत्नम, यादगार हैं निर्देशक की ये 5 फिल्में, एक को तो मिल चुके 3 नेशनल अवॉर्ड
ये हैं लखनऊ के टॉप 5 स्पोर्ट्स कॉलेज, एडमिशन के लिए लगती है लाइन, जानें कितना आता है खर्चा
भीषण गर्मी के बीच घर बैठें देखें 3 सीरीज, 6 सीजन वाली साइकोलॉजिकल थ्रिलर दिमाग कर देगी कूल, हीरो कठपुतली बन…
2005 की डिजास्टर, अजय देवगन ने लगाया था मेकर्स को करोड़ों का चूना, लीड एक्ट्रेस ने दोबारा कभी नहीं किया साथ काम
जाह्नवी कपूर ने पंजाबी कुड़ी बन ढाया कहर, पोस्ट देख दिल हार बैठे फैंस, बोले- 'बला की खूबसूरत…'
फ्रेंड से उधार लेकर कराया फोटोशूट, नाम बदलकर किया डेब्यू, फीस ना मिलने पर प्रोड्यूसर का उठा लाया रिकॉर्डर और जूसर
2 महीने मिलने वाला ये फल… सालों पुरानी बीमारी दूर करने में कारगर, कमजोर नजर वालों के लिए वरदान!

source

Previous post यूपी में सातवें फेज में 55.60% वोटिंग: पिछली बार से 4% कम, हॉट सीट वाराणसी पर भी वोटिंग प्रतिशत घटा – Dainik Bhaskar
Next post Lok Sabha Election 2024: भाजपा की जीत को लेकर विदेशी मीडिया का क्‍या कहना है? चौंका देगी न्यूयॉर्क ट.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *