Chanakya Exit Poll 2024: केजरीवाल फैक्‍टर से बदलेंगे दिल्‍ली के नतीजे? या BJP फिर मारेगी बाजी, चाणक्य ने बत… – News18 हिंदी

Spread the love

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्‍ली के दंगल को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे. सीएम अरविंद केजरीवाल को प्रचार के लिए बेल मिलने के बाद दिल्‍ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच टक्‍कर को काफी दिलचस्‍प माना जा रहा था. एग्जिट पोल में दिल्‍ली की लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में 7-0 से क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय जनता पार्टी इस बार छह सीटें जीत सकती है. न्यूज 24-टुडेज चाणक्य द्वारा शनिवार को किए गए एग्जिट पोल में यह अनुमान लगाया जा रहा है.
एग्जिट पोल में कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है जबकि आम आदमी पार्टी शहर में खाता तक खोलती नजर नहीं आ रही है. राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा को 52 प्रतिशत वोट शेयर दिया गया है. राजधानी में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ी है. कांग्रेस ने तीन और आप को चार सीटों पर उम्‍मीदवार उतारे. टुडेज चाणक्‍य के सर्वे में दोनों पार्टियों को मिलकर 44 परसेंट वोट मिलने का अनुमान है.
यह भी पढ़ें:- News18 Mega Exit Poll 2024: बीजेपी को मिलेगा प्रचंड बहुमत, 400 पार के पार के दावे से कितने दूर PM मोदी?
बीजेपी ने इस बार अपने सात में से छह उम्‍मीदवारों को बदल दिया था. केवल मनोज तिवारी को ही फिर से सीट दी गई थी. अन्‍य सभी प्रत्‍याशियों को बदल दिया गया था. प्रवीण खंडेलवाल (चांदनी चौक), हर्ष दीप मल्होत्रा ​​(पूर्वी दिल्ली), योगेंद्र चंदोलिया (उत्तर-पश्चिम दिल्ली), रामवीर सिंह बिधुड़ी (दक्षिणी दिल्ली), कमलजीत सिंह सेहरावत (पश्चिम दिल्ली) और बांसुरी स्वराज (नई दिल्ली) को उम्मीदवार बनाया गया था.
चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा था कि “कांग्रेस पार्टी की चार पीढ़ियों ने देश पर शासन किया, लेकिन आज उनकी हालत ऐसी हो गई है कि वे दिल्ली की चार लोकसभा सीटों पर भी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं.”
Tags: 2024 Lok Sabha Elections, Aam aadmi party, Exit poll, Loksabha Election 2024

देखने में शीशे की तरह, पानी मिनरल वाटर जैसा, किसी पहाड़ पर नहीं… इस जंगल में बहती है ये अनोखी नदी
‘बिब्बोजान’ ने मंगेतर संग बिताए खूबसूरत लम्हें, सिद्धार्थ संग वेकेशन पर निकलीं अदिति राव हैदरी, शेयर की तस्वीरें
अहिल्याबाई की पेंटिंग का बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंदौर में कई शहरों के कलाकारों ने चित्रों में गढ़ी कहानी
सॉरी ब्यॉज… यहां लड़कियां AI को बना रहीं बॉयफ़्रेंड, डेटिंग से लेकर डिनर तक में देता है साथ, ध्यान से सुनता है सारी बात…
दिल्ली में स्थित है ये 5 भूतिया जगह, दिन में भी अकेले जाने से डरते हैं लोग, रहस्यमयी है यहां की कहानी
चबाने से खांसी, सूंघने से दूर हो सकता है जुकाम, आयुर्वेद में भी इन हरी पत्तियों का गुणगान, गर्मी में तो अमृत
'जब मैं उनसे मिलती तो वो हग करते, Kiss करते थे; उन्होंने मुझे 1500 रुपए दिए', भंसाली को लेकर बोली फेमस हीरोइन
रत्न जड़ित मुकुट और गुलाबी रंग के मनमोहक फूलों से सजे बाबा श्याम, कीजिए बाबा श्याम के मनमोहक दर्शन
इन चीजों को भूलकर भी फ्रिज में न रखें, नहीं तो पास भटकने लगेगी कैंसर जैसी बीमारी

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: भाजपा की जीत को लेकर विदेशी मीडिया का क्‍या कहना है? चौंका देगी न्यूयॉर्क ट.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post लोकसभा चुनाव के 7 फेज में 64.86% वोटिंग: कुल 46 दिन की प्रोसेस, 1952 के बाद सबसे लंबा चुनाव; PM और 43 मंत्र… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *