UP News यूपी में 2 जून की रात से महंगा होगा टोल टैक्स – प्रभात खबर – Prabhat Khabar

Spread the love

Breaking News : पुलवामा जिले के निहामा इलाके में मुठभेड़ जारी
Exit Poll: ओडिशा में बीजेपी और बीजेडी में कांटे की टक्कर, आंध्र प्रदेश में एनडीए को बहुमत
Assembly Election Results 2024: अरुणाचल प्रदेश में फिर बीजेपी सरकार, सिक्किम में SKM का धमाल
UP News यूपी वालों को हाइवे जर्नी का लुत्फ उठाना भारी पड़ने जा रहा है. रविवार रात से टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी होने जा रही है.
लखनऊ: यूपी (UP News) में हाइवे पर रविवार रात को टोल टैक्स बढ़ जाएगा. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने कार, बस और ट्रक के लिए टोल टैक्स बढ़ा दिया है. टैक्स में 5 से 25 रुपये बढ़ाए जा रहे हैं. 2 जून की रात से ये टैक्स बढ़ जाएगा. टोल प्लाजा पर नए दरों की सूची भी लगा दी गई है. बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनावों को देखते हुए टोल टैक्स बढ़ाने के आदेश को रोक लिया गया था. टोल टैक्स में लगभग 5 से 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो मासिक पास पर भी लागू होगी.
01 अप्रैल को बढ़ाया था टैक्स, लागू 02 जून से
जानकारी के अनुसार एनएचएआई ने 1 अप्रैल से टोल टैक्स की दरें बढ़ा दी थीं. लेकिन इसे चुनाव के कारण स्थगित कर दिया गया था. 1 जून को वोटिंग खत्म होने के 02 जून की रात 12 बजे से इसे लागू करने के आदेश जारी हो गए हैं. एनएचएआई टोल टैक्स की दरें भारी वाहनों के कारण सड़क को होने वाले संभावित नुकसान का आंकलन करके तय करता है. ये वाहन कार से लेकर बस-ट्रक तक होते हैं. दो टोल टैक्स की दूरी आमतौपर 60 किलोमीटर होती है. इसी टोल टैक्स से हाईवे का रखरखाव भी किया जाता है. इससे पहले 1 अप्रैल 2022 को भी टोल टैक्स की दर बड़ी थी. इसमें 10 से 65 रुपये बढ़ाए गए थे.
अपडेट हो रही है….
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Address -15-P, Kokar Industrial area, Kokar, Ranchi – 834001, Jharkhand
Email Us – sumit.bhattacharjee@prabhatkhabar.in
Copyright © 2024 Prabhat Khabar (NPHL)
यह वेबसाइट अपने पाठकों की रुचि को समझने और ब्राउजिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कूकीज का इस्तेमाल करती है. हमारी वेबसाइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारी गोपनीयता नीति और कुकी नीति से सहमत होते हैं.

source

Previous post Bihar Exit Poll में हो गया 'खेला', चौंकाने वाले आए नतीजे; Prashant Kishor ने कह दी बड़ी बात.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post काशी के ज्योतिषी ने तैयार की नरेंद्र मोदी की कुंडली, बताया इस बार आएंगी इतनी सीटें – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *