Bihar Exit Poll में हो गया 'खेला', चौंकाने वाले आए नतीजे; Prashant Kishor ने कह दी बड़ी बात.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Vote
Prashant Kishor जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एग्जिट पोल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एग्जिट पोल में साफ दिख रहा है कि देश में एनडीए की आंधी है। बिहार में ही मोदी-नीतीश की जोड़ी सुपरहिट साबित होती दिख रही है। वहीं इंडी गठबंधन की स्थिति ठीक नहीं है। इस सबके बीच प्रशांत किशोर के सोशल मीडिया पोस्ट ने सियासी हलचल तेज कर दी है।
डिजिटल डेस्क, पटना। Prashant Kishor Bihar Exit Poll 2024 बिहार में लोकसभा चुनाव का एग्जिट पोल आ गया है। बिहार में अधिकतर न्यूज एजेंसियों ने एनडीए की आंधी का दावा किया है। लगभग सभी न्यूज एजेंसियों के एग्जिट पोल में एनडीए को 30-35 सीटें मिल रही हैं।

एग्जिट पोल के बीच जाने-माने राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर की भी प्रतिक्रिया आ गई है। बता दें कि प्रशांत किशोर पहले ही लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत का दावा कर चुके हैं। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि एनडीए को 300 से अधिक सीटें आएंगी।
1 जून को शाम को जब एग्जिट पोल के नतीजे आए तो सभी ने एनडीए को अधिकतर सीटें दी। देर रात प्रशांत किशोर का एक्स पर पोस्ट भी आ गया।

‘अगली बार चुनाव…’

प्रशांत किशोर ने लिखा, “अगली बार चुनाव और राजनीति की बात हो तो अपना कीमती वक्त खाली बैठे फर्जी पत्रकार, बड़बोले नेताओं और Social Media के स्वयंभू विशेषज्ञों की फिजूल की बातों और विश्लेषण पर बर्बाद मत करिए”।

बिहार का एग्जिट पोल

सातवें चरण के मतदान की समाप्ति के बाद विभिन्न एजेंसियों के एक्जिट पोल में राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत के दावे की पुष्टि नहीं हो रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में 40 में से 39 सीटों पर एनडीए की जीत हुई थी।
जन की बात के सर्वे में एनडीए को 32 से 37 सीटें मिलने का अनुमान किया गया है। यह अधिकतम है। इस एजेंसी ने तीन से आठ सीटें आइएनडीआइए को दी है। रिपब्लिक भारत का अनुमान भी जन की बात के करीब है। उसके अनुसार एनडीए को 32-37 और आइएनडीआइए को दो से सात सीटें मिलेंगी। इंडिया न्यूज
ये भी पढ़ें- Lalu Yadav का ‘MY’ समीकरण तय करेगा Pappu Yadav पास होंगे या फेल, नीतीश कुमार का खेमा उत्साहित
ये भी पढ़ें- Bihar Exit Poll Result 2024: बिहार में मोदी-नीतीश की जोड़ी ‘सुपरहिट’, मगर चिराग पासवान का क्या हुआ?
लोकसभा चुनाव के रिजल्ट का जश्न मनाएंगे दिल्ली के बाजार, चांदनी चौक समेत अन्य प्रमुख बाजारों में लगेंगी स्क्रीन
Rajkot Lok Sabha Chunav 2024: क्या गुजरात में फंस गई इस केंद्रीय मंत्री की सीट? कांग्रेस के प्रत्याशी से है सीधी टक्कर
UP Lok Sabha Election 2024: मत प्रतिशत घटा, लेकिन पिछले बार से 15 लाख अधिक पड़े वोट
Lok Sabha Election Result 2024: गाजियाबाद में मतगणना को लेकर सियासी दलों के एजेंट तैयार, एक-एक वोट पर रहेगी नजर
Lok Sabha Election Result 2024: गौतमबुद्ध नगर में 15 प्रत्याशियों की किस्मत से 4 जून को उठेगा पर्दा, शुरुआती एक घंटे में आएगा पहला रुझान
Lok Sabha Election 2024: विश्व के सबसे बड़े व सफल लोकतांत्रिक चुनाव पर जर्मनी ने दी बधाई, नाइजीरिया ने बताया ऐतिहासिक

source

Previous post Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024: बीजेपी को बहुमत नहीं आएगा- योगेंद्र यादव ने बताया उन्‍हें क्‍यों लगा ऐसा – Jansatta
Next post UP News यूपी में 2 जून की रात से महंगा होगा टोल टैक्स – प्रभात खबर – Prabhat Khabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *