Varanasi lok sabha Chunav Result 2024: वाराणसी का द‍िलचस्‍प चुनावी रण, पीएम मोदी बनाएंगे जीत की हैट्.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Vote
Varanasi lok sabha election Result Live वाराणसी सीट से नरेंद्र मोदी भाजपा (BJP) से तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। मोदी के खिलाफ आइएनडीआइए से कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) मैदान में हैं। वह यहां लगातार तीन लोकसभा चुनाव हार चुके हैं। बसपा (BSP) ने सपा छोड़कर आए अतहर जमाल लारी (Athar Jamal Lari) को मैदान में उतारा है।
डि‍जिटल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। लोकसभा चुनाव में यूपी की सबसे हाईप्रोफाइल सीट वाराणसी (Varanasi lok sabha Seat) का चुनाव पर‍िणाम सामने आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) डेढ़ लाख वोटों से चुनाव जीत गए हैं। 

इस सीट से नरेंद्र मोदी भाजपा (BJP) से तीसरी बार चुनाव मैदान में थे। मोदी के खिलाफ आइएनडीआइए से कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) मैदान में थे। बसपा (BSP) ने सपा छोड़कर आए अतहर जमाल लारी (Athar Jamal Lari) को मैदान में उतारा था । हालांक‍ि, मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही था।
वाराणसी लोकसभा सीट की बात करें तो 1991 से यहां बीजेपी पर दबदबा रहा है।
1991 के चुनाव में यहां पार्टी के उम्मीदवार श्रीश चंद्र दीक्षित ने जीत दर्ज की थी।
1996, 1998, 1999 तक शंकर प्रसाद जायसवाल यहां से बीजेपी के सांसद थे। हालांकि, 2004 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर उलटफेर हुआ।
इस सीट कांग्रेस के राजेश कुमार मिश्रा ने जीत हासिल की थी।
2009 में फिर एक बार ये सीट बीजेपी के पास चली गई और मुरली मनोहर जोशी सांसद बने। तब से अब तक यह सीट बीजेपी के पास है।
2014, 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद पार्टी ने तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी को इस सीट पर चुनावी मैदान में उतारा है।
2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने करीब छह लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। उन्होंने सपा की शालिनी पाठक को शिकस्त दी थी।

वाराणसी लोकसभा सीट

कुल उम्मीदवार – 7
कुल मतदाता : 19,62,699
पुरुष मतदाता : 10,65,343
महिला मतदाता : 8,97,221

ये स्थानीय मुद्दे रहे हावी

  • शहरी क्षेत्र में जाम प्रमुख समस्या है। तेजी से कुछ और ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए।
  • गलियों में सीवर, पेयजल आदि की कुछ समस्याएं है जिसे दूर करने की जरूरत है।
  • गंगा में अब भी कई स्थानों पर सीधे सीवर गिर रहा है। उसे तत्काल रोकने की जरूरत है।
  • नवशहरी क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को और भी तेजी से पूरा कराया जाए।
  • दक्षिण भारत के लिए नियमित ट्रेन की सुविधा बढ़े।

Maharashtra Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: शाम तक भाजपा और सीटें हार जाएगी और वे 240 से नीचे आ जाएंगे, संजय राउत ने किया दावा
MP-CG Lok sabha Election Result 2024 LIVE: मध्‍य प्रदेश में अब तक तीन सीटों पर भाजपा विजयी घोषित, इंदौर-टीकमगढ़ के बाद मंडला में मारी बाजी
UP Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: वाराणसी से PM मोदी, नगीना से आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर जीते; मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान हारे
Basti Lok Sabha Chunav Result 2024: यूपी के इस लोकसभा सीट पर पहली बार सपा को मिली जीत, हैट्रिक बनाने से चूक गई भाजपा
Basti Lok sabha Election Result 2024: बस्‍ती में इस वजह से भाजपा प्रत्‍याशी हरीश को मिली मात, चमकी राम प्रसाद की चौधराहट
Saharanpur Lok Sabha Seat Result : सहारनपुर में इमरान मसूद को मिली जीत, बोले; अरे भईया इंशाअल्लाह हम पूरा देश…

source

Previous post नरेंद्र मोदी , बीजेपी Election Results LIVE: Latest Updates On नरेंद्र मोदी Constituency Seat NDTV.in – NDTV India
Next post लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 Analysis LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 में अब वोटों की ग‍िनती का इंतजार, एग्‍ज‍िट पोल नतीजों के बाद भी उत्‍साह‍ित द‍िख रही कांग्रेस – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *