प्रथम आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी थे तिलका मांझी – चंद्रभूषण 

Spread the love

देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना क्षेत्र के डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर तिलका मांझी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने उन्हें भारत का प्रथम आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बताया। उन्होंने कहा कि तिलका मांझी, जिन्हें जबरा पहाड़िया भी कहा जाता है, ने संथाल जनजाति को संगठित कर अंग्रेजों के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध का नेतृत्व किया। 1784 में उन्होंने भागलपुर के अंग्रेज अधिकारी क्लीवलैंड पर तीर चलाया। बाद में 13 जनवरी 1785 को अंग्रेजों ने उन्हें फांसी दे दी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Previous post कांग्रेस की बैठक में 15 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की  रूपरेखा पर चर्चा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *