यातायात पुलिस का चेकिंग अभियान, 138 वाहनों का ई-चालान

Spread the love

देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में सोमवार को यातायात पुलिस ने शहर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा वाहनों की जांच की गई तथा वैध कागजात वाले वाहनों पर नंबरिंग कराई गई। गोरखपुर ओवरब्रिज, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड और बस स्टैंड पर सड़क किनारे सवारी भरने वाले अनुबंधित बस, ऑटो और ई-रिक्शा के विरुद्ध चालान व सीज की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 138 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 10 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने बताया कि ऐसी कार्रवाई से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित होता है, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आती है तथा नियम उल्लंघन करने वालों को सख्त संदेश दिया जाता है।

Previous post पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन का किया गहन निरीक्षण
Next post 8वें वेतन आयोग में ₹9 लाख तक एरियर, कर्मचारियों को मालामाल करेगा ये फॉर्मूला!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *