दिव्यांगजनों की कला एवं कौशल प्रदर्शनी सम्पन्न

Spread the love

देवरिया। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से वैष्णवी सेवा शिक्षण संस्थान द्वारा दो दिवसीय ‘दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी’ का दो दिवसीय आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में किया गया।
प्रदर्शनी में 12 स्टॉल लगाए गए, जिनमें दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, सजावटी व उपयोगी वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का समापन उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण, गोरखपुर मंडल अनुप कुमार सिंह ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को प्रभावित किया। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गोरखपुर व देवरिया की संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अंत में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Previous post डीसीसी व डीएलआरसी की बैठक सम्पन्न, ऋण वितरण बढ़ाने के निर्देश
Next post प्रदेश सरकार के बजट पर भाजपाइयों ने की चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *