मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होगीं यात्रा
देवरिया। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी कार्यालय में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले के वरिष्ठ कांग्रेस जन, फ्रंटल संगठनों, विभागों और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित उपस्थिति रही।
बैठक में 13 फरवरी दिन शुक्रवार को प्रस्तावित 15 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। यह पदयात्रा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की जायेगी। जिसका मुख्य उद्देश्य गांव-गांव जाकर मनरेगा के मुद्दे पर जन जागरुकता फैलाना है।
पदयात्रा के दौरान ग्राम पंचायतों में चौपालें, बाजार हाट में नुक्कड़ सभाएं तथा जिला मुख्यालय पर नगर पालिका परिषद स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के पास समापन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। पदयात्रा का रुट चार्ट तैयार कर लिया गया है।
कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ जन जन की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है। सभी कांग्रेस जनों से एकजुट होकर इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष राधवेंद्र सिंह नागेंद्र शुक्ला,वरुण राय, जयप्रकाश धनगर, भरत मणि त्रिपाठी, अब्दुल जब्बार, संजीव मिश्रा, चन्दन वर्मा, आलोक त्रिपाठी राजन,मिर्जा खुर्शीद, विजय शंकर मिश्रा,रजनीश प्रसाद, पन्नालाल पाठक, राजकुमार,मायाशंकर सिंह, रमेश कुशवाहा, शेषनाथ गोंड़, विनोद त्रिपाठी, सिद्धार्थ भारद्वाज, चन्द भूषण पाण्डेय, कुलदीप यादव,अखिलेश शुक्ला मौजूद रहे।
रुट चार्ट :
रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोरेया घाट के अम्बेडकर प्रतिमा के पास चौपाल सुबह 10:00 बजें, ग्राम पंचायत विशुनपुर कलां में चौपाल 11:30 बजें,ग्राम पंचायत लाहिलपार दुर्गा मंदिर परिसर में चौपाल अपराह्न 1:00 बजें,महुआनी चौराहा जन संवाद 2:00 बजें,बड़हरा चौराहा पर नुक्कड़ सभा 3:00 बजें होगा। पदयात्रा का समापन नगर पालिका परिषद स्थित महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सांय 4:30 बजें समापन किया जायेगा।
