डीसीसी व डीएलआरसी की बैठक सम्पन्न, ऋण वितरण बढ़ाने के निर्देश

Spread the love

देवरिया। गांधी सभागार, विकास भवन में जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की दिसंबर-2025 तिमाही बैठक मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न बैंकों की प्रगति, वार्षिक ऋण योजना और शासकीय योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण की समीक्षा की गई।
दिसंबर-2025 तक 5,63,069.65 लाख रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 4,75,072.25 लाख रुपये की उपलब्धि दर्ज की गई, जो 84.37 प्रतिशत है। कृषि क्षेत्र में 73.40 प्रतिशत तथा प्राथमिकता क्षेत्र में 53.17 प्रतिशत उपलब्धि रही। जनपद का सीडी रेशियो 42.91 प्रतिशत होने पर इसे राज्य औसत 59 प्रतिशत तक बढ़ाने के निर्देश दिए गए। स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल ऋण वितरण में तेजी लाने पर जोर दिया गया। विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृति व वितरण समयबद्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Previous post यूजीसी काले कानून के विरोध में बैठक, 16 को महापंचायत
Next post दिव्यांगजनों की कला एवं कौशल प्रदर्शनी सम्पन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *