एसआरएम टीम ने तीन स्वास्थ्य केंद्रों की परखी व्यवस्था

Spread the love

 

देवरिया। बलिया से आई एसआरएम टीम ने सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता के साथ शुक्रवार को एनयूपीएचसी मझौलीराज, पीएचसी खामपार और सब सेंटर अगस्तपार का निरीक्षण किया। टीम ने दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, ओपीडी, लेबर रूम, प्रयोगशाला, बिजली-पानी, रोग जांच और अभिलेखों की स्थिति देखी।

टीम ने इलाज कराने पहुंचे मरीजों से भी बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। सीएमओ के अनुसार निरीक्षण में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। टीम अपनी विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपेगी, जिसके आधार पर आवश्यक सुधार की कार्रवाई की जाएगी।

Previous post जनता दर्शन में शिकायत, डीएम के निर्देश पर इसी माह पेंशन की प्रक्रिया
Next post बरहज में कल्याणकारी शिविर, 73 लाभार्थियों को मिले स्वीकृति प्रमाण पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *