जनता दर्शन में शिकायत, डीएम के निर्देश पर इसी माह पेंशन की प्रक्रिया

Spread the love

देवरिया। जनपद के सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम मलहनी निवासी कलमदानी देवी पत्नी सुदर्शन यादव पेंशन न मिलने की शिकायत लेकर जनता दर्शन में डीएम के पास पहुंचीं। डीएम ने तत्काल जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रकरण की जांच कर पात्रता के अनुसार पेंशन स्वीकृत कराने के निर्देश दिए।

जांच में सामने आया कि लाभार्थी की आयु का सही प्रमाण-पत्र ऑनलाइन अपलोड न होने के कारण पेंशन स्वीकृत नहीं हो पा रही थी। आवश्यक अभिलेख प्राप्त कर ऑनलाइन अपलोड करा दिए गए हैं। अब बीडीओ सलेमपुर से आवेदन का सत्यापन व अग्रसारण कराकर प्रकरण जिला स्तरीय स्वीकृति समिति के समक्ष रखा जाएगा। इसी माह पेंशन स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है।

Previous post बच्चे की हालत देख रुके डीएम, मेडिकल कॉलेज भेजकर कराया इलाज का इंतजाम
Next post एसआरएम टीम ने तीन स्वास्थ्य केंद्रों की परखी व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *