India News UP (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 LIVE: आज लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की वोटिंग हुई। वहीं, यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ है। जिसमें यूपी की मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, अमरोहा, बुलंदशहर और मेरठ सीट पर वोटिंग कराई गई है। बता दें कि यूपी में शाम 5 बजे तक 52.74% मतदान हुआ है।
उत्तर प्रदेश में 8 सीटों पर शाम 5 बजे तक 52.64% वोटिंग हुई।
अमरोहा- 61.89%
मेरठ- 55.49 %
बागपत- 52.74 %
गाजियाबाद- 48.21 %
गौतमबुद्ध नगर- 51.66 %
बुलन्दशहर- 54.34 %
अलीगढ़- 54.36 %
मथुरा- 46.96%
यूपी में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान अमरोहा में मतदान करने आई 72 वर्षीय महिला की अचानक मौत हुई है। बता दें कि अमरोहा नगर के मोहल्ला शिव द्वारा में बूथ नंबर 35 पर महिला की मौत हुई है।
अलीगढ़- 44.08%
अमरोहा- 51.44%
बागपत- 42.52%
बुलंदशहर- 44.54%
गौतमबुद्ध नगर- 44.08%
गाजियाबाद- 41.13%
मथुरा- 39.45%
मेरठ- 47.52%
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में यूपी की 8 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिसमें दोपहर 3 बजे तक यूपी में 44.13% वोटिंग हो चुकी है।
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित शहीद भगत सिंह स्कूल बूथ नंबर 556 मतदान रोकी गई है।
अमरोहा में वोट डालने को लेकर लोगों में किस तरह का उत्साह है। इसकी बानगी देखने को मिली है। गजरौला शहर की एक महिला मेरठ के अस्पताल से ऑपरेशन कराने के बाद एंबुलेंस से मतदान केंद्र पर पहुंची और वोट डाला। इस दौरान महिला ने कहा कि देश के लोकतंत्र को मजबूत करना है। इसलिए में अस्पताल से सीधे वोट डालने मतदान केंद्र पर आई हूं। वोट डालने के बाद अब अपने घर जाऊंगी। उधर महिला मरीज के हौसले को देखकर डीएम और एसपी ने भी महिला के जज्बे की तारीफ की और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
हापुड़ में पोलिंग बूथ पर फर्जी CBI इंस्पेक्टर अरेस्ट।
अमरोहा में 11 बजे तक 24.42 फिसदी वोटिंग
अलीगढ़ में 11 बजे तक 24.42 फिसदी वोटिंग
बागपत में 11 बजे तक 22.74 फिसदी वोटिंग
बुलंदशहर में 11 बजे तक 23.43 प्रतिशत मतदान
गौतमबुद्धनगर में 11 बजे तक 24.26 फिसदी वोटिंग
गाजियाबाद में 11 बजे तक 23.19 फिसदी वोटिंग
मथुरा में 11 बजे तक 23.07 फिसदी वोटिंग
मेरठ में 11 बजे तक 25.67 फिसदी वोटिंग
मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने आज बूथ संख्या-350 मास्टर स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट, शास्त्री नगर, मेरठ में लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया।
जेवर बांगर एयरपोर्ट पर मतदान केंद्र में मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई है। यहां कचैडा गांव में महिलाएं मतदाता घूंघट करके में मतदान करने गई। बूथ नंबर 446 की ईवीएम मशीन खराब होने पर मतदान काफी हद तक प्रभावित है।
हापुड पुलिस ने पकड़ा फर्जी इंस्पेक्टर। ये फर्जी इंस्पेटर अपनी ड्यूटी चुनाव में बता रहा था।
इंदिरापुरम पर कृष्णा अपरा समिति के बूथ पर 1702 क्रमांक के बाद के मतदाताओं ने वोट नहीं डाले। वहीं रामनगर के बूथ पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया है।
इस समय तक लगभग 13.78% हापुड़ में मतदान हो चुका है।
गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र के कैला भट्ठा में चूड़ी मार्केट में बने बूथ पर भारी तदाद में सुरक्षा है। अब तक बूथ पर 55 वोट पड़े हैं। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने भोपुरा के कंपोजिट विद्यालय में मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया।
उत्तर प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 11.67 प्रतिशत वोटिंग हुई है। अमरोहा में सबसे ज्यादा लोगों ने मतदान में भाग लिया है। वहीं सबसे कम वोटिंग मथुरा में हुई है।
अलीगढ़ में 12.18 प्रतिशत वोटिंग
अमरोहा में 14.88 प्रतिशत वोटिंग
मेरठ में 12.66 प्रतिशत वोटिंग
गौतमबुद्धनगर में 11.57 प्रतिशत वोटिंग
गाजियाबाद में 10.67 प्रतिशत वोटिंग
अलीगढ़ में 12.18 प्रतिशत वोटिंग
बुलंदशहर में 11.99 प्रतिशत वोटिंग
मथुरा में 10.09 प्रतिशत वोटिंग
अमरोहा जिलें में सुबह 9 बजे तक 14.88 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।
खराई गांव के मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार कर दिया है। यहां सुबह 8 बजे तक वोट नहीं पड़े। 18 अप्रैल की बैठक के बाद वोट न डालने का फैसला लिया गया था।
मेरठ के पूर्व बीजेपी विधायक सतवाई ने वोट कर दिया है।
नोएडा के सेक्टर 22 गांधी स्मारक स्कूल में मतदान देने के लिए लोग कतार में खड़े है। तमाम लोगों से बातचीत करते हुए उनसे जानने की कोशिश की आखिर किन मुद्दों पर अपना वोट दे रहे हैं।
अमरोहा के हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव झुन्डी माफी में गांव के कच्चे मार्ग को पक्का कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार किया। करीब सवा घंटे तक बंद रहा मतदान, सूचना पर मौके पर पहुंचे। एसडीएम भगत सिंह ने ग्रामीणों को मार्गो को पक्का करने का आश्वासन दिया। एसडीएम भगत सिंह के आश्वासन पर माने ग्रामीण, सवा घंटे के बाद मतदान सुचारू रूप से शुरू हुई।
बागपत से आरएलडी के प्रत्याशी राजकुमार सागवान ने वोट डाला। राजकुमार सागवान ने इस दौरान ये भी कहा कि तीसरी बार देश में मोदी सरकार बननी है। इसके साथ लोगों से ये भी निवेदन की कि पहले मतदान बाद में जलपान।
अमरोहा के गांव अलीपुर मिलक में वूथ नंबर 41 पर ईवीएम मशीन हुई खराब, 1 घंटे से मतदाता परेशान लोगों में आक्रोश।
अमरोहा लोकसभा सीट पर दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। मतदान केदो के बाहर पुरुषों में महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। इस दौरान मतदान करने आई महिलाएं क्या सोच वोट कर रही है।
बीजेपी उम्मीदवार अतुल गर्ग ने परिवार के साथ गाजियाबाद के जैनमती स्कूल में मतदान डाला।
प्रदेश के जिले बागपत में कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन खराब हो गई। बड़ौत इलाके में भी ईवीएम मशीन खराब होने की खबर मिल रही है। उधर, अमीनगर सराय के बूथ संख्या 105 पर तकरीबन 20 मिनट तक ईवीएम मशीन खराब रही।
गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी ने अपनी पत्नी के साथ सेक्टर 27 के मतदान केंद्र वोट डाला।
नोएडा के सेक्टर 82 स्थित सामुदायिक केंद्र में बूथ नं 683 में ईवीएम मशीन खराब हो गई है। जिससे वोटर्स प्रभावित हुए हैं।
हापुड़ की जिला अधिकारी प्रेरणा शर्मा ने नवीन मंडी के मतदान केंद्र वोट डाला।
बागपत के बिनौली के सर्व हितकारी इंटर कॉलेज के बूथ नं 291 पर मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उल्लास देखने को मिल रहा है।
अलीगढ़ पब्लिक स्कूल में बने मतदान केंद्र पर सेल्फी पॉइंट का भी निर्माण किया गया है। सुबह से ही वोटरों की लंबी कतार लगी है।
वोटिंग से जूड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत टोल फ्री नंबर 18001801950 पर दर्ज करा सकते है। जिसके लिए अतिरिक्त सी-विजिल, पर भी शिकायतें दर्ज हो सकती है।
India News UP(इंडिया न्यूज़),Lok Sabha Elections Phase 2 Live: आज दुनिया का सबसे बडा महापर्व का दूसरा चरण है। आज उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं। इसमें मेरठ, बागपत, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, बुलंदशहर और मथुरा में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। इस बार प्रदेश के 91 उम्मिदवार मैदान में हैं। इनमें 10 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी।
ALSO READ:बसपा प्रत्याशी से फेक कॉल कर ठगी का प्रयास, इंस्पेक्टर बन बच्चो के बदले मांगी इतनी रकम
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। दूसरे चरण पर प्रदेश में 1,67,77,198 मतदाता हैं। जिसमें 90,26,051 पुरुष , 77,50,356 महिला और 791 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं। सबसे ज्यादा वोटर्स गाजियाबाद में 29.45 लाख और सबसे कम बागपत जिले में हैं। टोटल 17704 पोलिंग बूथ में 3472 संवेदनशील हैं।
ALSO READ:Gyanvapi: वाराणसी मस्जिद पर फैसला सुनाने वाले जज को इंटरनेशनल नंबरों से मिल रही है जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
India News UP| इंडिया न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड No. 1 हिन्दी न्यूज़ चैनल and News website। Indianewsup.com पर पढ़ें उत्तर प्रदेश उत्तराखंड की हर छोटी से छोटी ताज़ा खबरें हिंदी में | प्रदेश की ताजा समाचार, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति कि ख़बरें, हिन्दी समाचार, UP election, election live update, Hindi News, live news in Hindi, watch live tv, Breaking news in Hindi of Uttar Pradesh, trending videos, Sports, business, film and Entertainment से जुड़ी सभी ताज़ा खबरें हिंदी में. India News UP is a 24-hour Hindi news television channel and Digital News. With its motto ‘Desh Ki Dhadkan’ (‘Pulse of the Nation’), India News UP adheres to an honest, investigative and responsible reporting format that has made it a channel of choice among its viewers. Keeping its ear to the ground on trends, opinions and issues pertaining to human dignity and effective governance, the channel is today regarded as the most credible source of national news packaged and presented in Hindi.
Contact us: [email protected]
© INDIA NEWS UP 2021. ALL RIGHTS RESERVED.
