दहेज हत्या के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार

Spread the love

देवरिया। जिले की भटनी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और विवाहिता की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मीपुर (भैरोपुर-जगर्नाथ छपरा मार्ग) से सिंहपुर निवासी अमित चौरसिया (25) और उसके पिता राजेंद्र चौरसिया (60) को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी संजय चौरसिया ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री की शादी 25 अप्रैल 2024 को अमित चौरसिया से हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। 15 जुलाई की रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई, जिसके बाद पुलिस ने दहेज हत्या और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय भेज दिया है। मामले की विवेचना जारी है।

Previous post राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
Next post लकड़ी लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 28 कुंतल यूकेलिप्टस और बाइक बरामद, एक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *