राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Spread the love

देवरिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ नई दिल्ली में पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को उठाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने केंद्र सरकार से इन मुद्दों पर जवाबदेही तय करने और युवाओं की समस्याओं के समाधान की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठाई।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने, खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने तथा स्मार्ट मीटर से जुड़ी उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने की मांग की गई।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह लारी, राधवेंद्र सिंह ‘राकेश’ सहित जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous post कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे
Next post दहेज हत्या के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *