ट्रक से 69 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

देवरिया। जिले के खुखुंदू थाना पुलिस ने बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही 69 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब से लदे एक ट्रक को पकड़कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब चार लाख रुपये और ट्रक की कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील सिंह और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रहमान पेट्रोल पंप, परसिया भंडारी के पास कार्रवाई की। ट्रक (यूपी-52 टी-6906) की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 58 पेटी 8 पीएम शराब, नौ पेटी किंगफिशर एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग बीयर और दो पेटी टुबोर्ग बीयर बरामद की गई।
मौके से सलेमपुर क्षेत्र के सुगही निवासी 27 वर्षीय अंकित मद्देशिया को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह, ज्ञान सिंह पटेल तथा थाना खुखुंदू के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Previous post लकड़ी लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 28 कुंतल यूकेलिप्टस और बाइक बरामद, एक गिरफ्तार
Next post बृजभूषण शरण सिंह के गढ़ में 2022 में हार गई थी बीजेपी, क्या कैसरगंज विधानसभा सीट पर कर पाएगी वापसी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *