click this icon for latest updates
Updated: April 28, 2024 7:20 PM IST
By Farha Fatima
Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दो चरणों में मतदान हो चुका है. तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है. देश की सत्तारूढ़ राजनीतिक पार्टी बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस चुनावी सभाओं को संबोधित करने में लगे हैं. आज पीएम मोदी कर्नाटक में और राहुल की ओडिशा में जनसभाएं हैं. अब भी पार्टी के कार्यकर्ताओं का दल-बदली का दौर जारी है. मणिपुर में दूसरे दौर में हुए मतदान के 6 केंद्रो की वोटिंग निरस्त कर दी गई. इन 6 केंद्रों पर मतदान 30 मई को होगा. दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया.
जेल में बंद अरविंद केजरीवाल से दूसरी बार मिलेंगे पंजाब सीएम
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में दोबारा मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात मंगलवार, 30 अप्रैल को जेल के भीतर ही होगी.
मैं किसी पार्टी में नहीं जा रहा हूं, इस्तीफे के बाद बोले अरविंदर सिंह लवली
VIDEO | Here’s what Arvinder Singh Lovely (@ArvinderLovely) on his resignation as Delhi Congress chief.
“I have resigned as Delhi Congress chief. I will meet the party workers and hold discussions with them, I am not joining any other party.”
(Full video available on PTI Videos… pic.twitter.com/Etl64KJ8bf
— Press Trust of India (@PTI_News) April 28, 2024
कांग्रेस अध्यक्ष ने अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा स्वीकार किया
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. बता दें अरविंदर सिंह लवली ने आज ही अपना इस्तीफा कांग्रेस चीफ को भेजा था.
नामांकन भरने से पहले स्मृति ईरानी ने रामलला के दर्शन किए
केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने आज भगवान रामलला के दर्शन किए. इससे पहले उन्होंने हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किए थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हिमाचल प्रदेश: शिमला में भूस्खलन की चपेट में आए में दो लोगों की मौत, एक ही दिन में दूसरा ऐसा हादसा
उत्तर प्रदेश: उन्नाव में ट्रक-बस की भीषण टक्कर; छह लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल। देखें VIDEO
पाकिस्तानी लड़की में धड़क रहा भारत का दिल, 19 साल की आयशा का चेन्नई में हुआ हार्ट ट्रांसप्लांट
Today’s Breaking News: अरविंद केजरीवाल से एक बार फिर तिहाड़ जेल में मिलने जाएंगे भगवंत मान
गुजरात एटीएस और एनसीबी की बड़ी कामयाबी, 602 करोड़ रुपये के 86 किलो ड्रग्स के साथ 14 पाकिस्तानी गिरफ्तार
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
