Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में नामांकन का तीसरा दिन, अभय चौटाला ने कुरुक्षेत्र तो रणजीत सिंह ह.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 हरियाणा में नामांकन के तीसरे दिन आईएनएलडी नेता अभय चौटाला जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी नलिन हुड्डा समेत कई नेताओं ने नामांकन कराया है। हरियाणा की सभी दस सीटों पर 25 मई को चुनाव होना है। नामांकन 29 अप्रैल से शुरू हुआ वहीं नॉमिनेशन की आखिरी तारीख छह मई है। हरियाणा में सभी दलों ने लगभग उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
जेएनएन, चंडीगढ़। Haryana Politics: हरियाणा का मतदान छठे चरण यानी 25 मई को आयोजित होगा। पार्टियों के पास समय का अभाव है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल के प्रत्याशी नामांकन कराने में जुटे हैं। इसी क्रम में इंडियन नेशनल लोकदल के अभय चौटाला ने कुरुक्षेत्र में नामांकन कराया। उनके साथ अकाली दल पार्टी के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

राहुल फाजिलपुरिया ने किया गुरुग्राम से नामांकन

इसी के साथ जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी नलिन हुड्डा भी नामांकन के लिए फरीदाबाद पहुंचे हैं। उनके साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहे।

इससे पहले दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में फरीदाबाद में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करवाया गया। इसी क्रम में जेजेपी प्रत्याशी राहुल यादव फाजिलपुरिया ने भी गुरुग्राम से नामांकन किया। उनके साथ जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- Haryana News: ‘सैनी सबसे ज्यादा कूद रहे हैं’, पूर्व सीएम मनोहर ने क्यों कही ये बात? राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

हिसार से रणजीत सिंह ने किया नामांकन

इसी क्रम में हिसार से उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला (Ranjeet Singh Chautala) ने भी नामांकन किया है। उन्होंने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में नामांकन भरा। इसके साथ ही  चुनाव प्रभारी सतीश पुनिया ,कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता , पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा भी मौजूद रहे

बंतो कटारिया ने किया नामांकन

वहीं भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया (Bunty Kataria) ने अंबाला लोकसभा सीट से नामांकन किया। उनके साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini), केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल और कंवरपाल गुर्जर मौजूद रहे।
इसी के साथ सिरसा से कुमारी शैलजा ने भी नामांकन किया। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह , विधायक किरण चौधरी, कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- Haryana News: ‘सैनी सबसे ज्यादा कूद रहे हैं’, पूर्व सीएम मनोहर ने क्यों कही ये बात? राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

source

Previous post Balakot Air Strike: 'पाकिस्तान को पहले ही बता दिया था', बालाकोट एयरस्ट्राइक की अनसुनी कहानी – ABP न्यूज़
Next post PM मोदी का आज तूफानी प्रचार, महाराष्ट्र में 3 तो तेलंगाना में 1 रैली, बंगाल में होंगे अमित शाह – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *