PM मोदी का आज तूफानी प्रचार, महाराष्ट्र में 3 तो तेलंगाना में 1 रैली, बंगाल में होंगे अमित शाह – News18 हिंदी

Spread the love

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 की सियासी तपिश लगातार तेज हो रही है. 2 चरण के चुनाव होने के बाद अब तीसरे चरण के चुनाव की तैयारी है. धुआंधार चुनाव प्रचार का दौर भी जारी है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन में चार रैलियों को संबोधित करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से जारी पीएम मोदी के कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री की तीन रैलियां महाराष्ट्र में होंगी, जबकि दिन के चुनाव प्रचार का समापन तेलंगाना में होने वाली जनसभा से होगा.
कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी सुबह करीब 11 बजे महाराष्ट्र के माढा में जनसभा करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में दोपहर करीब एक बजे महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में चुनाव प्रचार करेंगे. दोपहर करीब ढाई बजे प्रधानमंत्री लातूर में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. महाराष्ट्र से तेलंगाना रवाना होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी करीब 4.30 बजे जहीराबाद में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.
पढ़ें- सावधान! UP-बिहार से लेकर झारखंड-बंगाल तक जारी रहेगा लू का प्रकोप, तो यहां बारिश, मौसम पर IMD का अलर्ट
आज असम, गुजरात और बंगाल में रहेंगे शाह
वहीं गृह मंत्री अमित शाह आज पूर्वोत्तर के भाजपा शासित प्रदेश असम में प्रेस वार्ता करेंगे. इस दौरान अमित शाह गुवाहाटी के भाजपा दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत करेंगे. असम के बाद अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वह बर्धमान लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करेंगे.
बता दें कि बिष्णुपुर फुटबॉल ग्राउंड में अमित शाह दोपहर करीब 12 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा अमित शाह गुजरात के अहमदाबाद के नरोडा गांव पंचायत ऑफिस में जनसभा करेंगे. BJP के अनुसार सभा की शुरुआत रात करीब 7.30 बजे से होगी. वहीं BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर्नाटक में मोर्चा संभालेंगे.
.
Tags: Amit shah, BJP, Loksabha Elections, PM Modi

ये दूध है सेहत के लिए वरदान, पेट के लिए हीरा, मधुमेह रोगियों के लिए रामबाण! जरूर करें सेवन
लोगों से चंदा लेकर बनाई थी ये मूवी, 12 लाख था बजट, निकली ब्लॉकबस्टर, ट्रकों में भरकर थिएटरों में आए थे लोग
मंदिर पहुंची मुस्लिम युवती, हिंदू लड़के से की शादी, फेरे लेते ही बोले 3 ऐसे शब्द, नहींं थी उम्मीद
पत्नी ने 'गे' बताकर तोड़ा रिश्ता, जैकी श्रॉफ की वाइफ ने भी लगाए थे आरोप, 40 घंटे दौड़ी पुलिस, हीरो गिरफ्तार
गांव में हुआ ऐसा कांड, छत पर 6 घंटे धूप में बैठे रहे लोग, हाथ बांधे खड़ी रही पुलिस
मिल गया अभिनेता राजेश खन्ना का जबरा फैन! दिवानगी ऐसी कि उनके नाम पर चला रहा ये शॉप, भारत का पहला…
कांग्रेस की नजर लोगों की निजी सम्पत्ति और महिलाओं के गहनों पर है- नरेंद्र मोदी
सांपों में नाइट विजन कैमरे का काम करता है यह भाग, थर्मल इमेज के रूप में अंधेरे में भी देख लेते हैं शिकार
दिल्ली की 5 सबसे सस्ती सब्जी मंडी, घर में हो शादी या कोई फंक्शन, कम कीमत में मिलेगी ताजी सब्जी-फल

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में नामांकन का तीसरा दिन, अभय चौटाला ने कुरुक्षेत्र तो रणजीत सिंह ह.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post आज मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद के दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ – UP LIVE UPDATES – ETV Bharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *