मोदी बोले- तीसरे कार्यकाल में नक्सल आतंक खत्म करेंगे: झारखंड के नेता नोटों के पहाड़ उगा रहे, चोरों को चैन से… – Dainik Bhaskar

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गिरिडीह में सभा को संबोधित किया। वाराणसी सीट से नामांकन के बाद प्रधानमंत्री की ये पहली सभा थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में नक्सली सिर उठाते थे। बीजेपी की सरकार ने नक्सलियों को ठिकाने लगा दिया। मोदी को टकराना आत
झारखंड में नक्सलियों का दायरा सिकुड़ गया है। आतंक हो या नक्सलवाद मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में इन पर बहुत बड़ा प्रहार करने का संकल्प ले चुका है। नक्सलवाद ने कई माताओं के सपने कुचल दिए है।
झारखंड के नेता नोटों के पहाड़ उगा रहे
पीएम ने कहा कि झारखंड के नेता नोटों के पहाड़ उगा रहे हैं। अफसर, नौकरों के यहां से पैसे निकल रहे हैं। ये जो भी करते हैं शाही परिवार के इशारे पर। ये पैसा मंत्रियों के यहां पहुंच रहा हूं। ये तो शुरुआत है। मैं आगे और खजाने खोजने वाला हूं। चोरों को चैन से सोने नहीं दूंगा। नींद भी उड़ा दूंगा और खजाने खाली कर दूंगा।
JMM-कांग्रेस वाले डरे हुए हैं
उन्होंने कहा कि मैं देश हित में काम कर रहा हूं तो JMM-कांग्रेस वाले डरे हुए हैं। इंडी गठबंधन के नेता ने मुझे गोली मारने की बात कही थी। ये जो गोली मारने के सपने देख रहे हैं, जरा यहां आइए ये नजारा देखिए। गोली मारने वालों ये भीड़ मेरी सुरक्षा कवच है।
बिरनी प्रखंड के पेशम पंचायत में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा मैं सीधे काशी से आपके बीच आ रहा हूं। मुझे आने में विलंब हुआ, आप सब मुझे क्षमा करें।
पीएम मोदी का 11 दिन में तीसरा झारखंड दौरा
बता दें कि पीएम मोदी का 11 दिन में तीसरा झारखंड दौरा है। जहां वो कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में सभा कर रहे हैं।
पीएम मोदी को सुनने के लिए झारखंड के गिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के पेशम पंचायत में भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। शामियाने में जय श्री राम के नारे लगाए गए।
इससे पहले 11 मई को चतरा में उनकी सभा हुई थी। वहीं, 3-4 मई को भी प्रधानमंत्री ने झारखंड में प्रचार किया था।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post लोकसभा चुनाव-2024: छत्तीसगढ़ में मोदी बोले- कांग्रेस के नेता सिर्फ तिजोरी भरते हैं; प्रियंका बोलीं- मेरी मां… – Dainik Bhaskar
Next post Raigad Constituency Maharashtra Lok Sabha Election 2024: Date of Result, Voting, Counting; Candidates – The Financial Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *