UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान आज, यूपी की 14 सीटों पर होगी वोटिंग, इस सीट पर टिकी सबकी निगाहें – IBC24 News (हिंदी)

Spread the love

सवाल आपका है
Home » Lok-sabha-chunav » UP Lok Sabha Election 2024: Voting for the fifth phase of Lok Sabha elections today, voting will be held on 14 seats of UP, all eyes are on this seat.

UP Lok Sabha Election 2024: आज लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान है। अब तक लोकसभा चुनाव के चार चरण के मतदान पूरे हो चुके हैं। वहीं आज 20 मई को पांचवें चरण का मतदान है। इस चरण में आठ राज्यों के 49 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। पांचवें दौर में जिन सीटों पर मतदान है, उनमें उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार और ओडिशा की पांच-पांच सीटें शामिल हैं। इसके अलावा, झारखंड की तीन, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट पर भी इसी चरण में मतदान होना है।
Read More: Lucknow Lok Sabha Eletion 2024: 5वें चरण के मतदान के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 14 लोकसभा सीटों के लिए 20 मई को होगी वोटिंग
वहीं पांचवे चरण के मतदान में आज यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं। मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा सीटों पर मतदान होगा। इसमें से 10 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं और चार सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वहीं आज होने वाले पांचवे चरण के चुनाव में 144 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें लखनऊ जिले की लखनऊ पूर्व विधानसभा उप चुनाव के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
Read More: AAP Neta Atishi Statement: AAP नेता आतिशी का बड़ा बयान, कहा-‘कुछ महीनों से BJP के संपर्क में थी स्वाति मालीवाल’
पांचवें चरण के चुनाव में कुल 28,688 पोलिंग बूथ हैं, जिसमें से 4,232 क्रिटिकल हैं। 17,128 मतदान केंद्र हैं। 50 प्रतिशत मतदेय स्थलों पर 14984 मतदेय स्थल लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिसके लिए सुबह 7 बजे  से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे।
Read More: Reliance Jio New Plan: जियो ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब एक साल की वैलिडिटी के साथ मिलेगा फैनकोड सब्सक्रिप्शन बिलकुल फ्री
UP Lok Sabha Election 2024: वहीं आज होने वाले मतदान में आज यूपी के रायबरेली सीट पर सबकी निगाहें रायबरेली सीट पर लगी हुई हैं। यहां से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मैदान में हैं। बीजेपी ने यहां से दिनेश सिंह को मैदान में उतारा है। रायबरेली कांग्रेस का मजबूत गढ़ मानी जाती है।
 
#SarkarOnIBC24 : केजरीवाल, मालीवाल और बवाल! सड़क पर उतरे आम…
#SarkarOnIBC24 : लोकसभा की चुनावी मझधार.. रामजी करेंगे बेड़ापार! पीसी…
#SarkarOnIBC24 : कांग्रेस में अब भीतरघात का दंश, बड़ी सर्जरी…
#SarkarOnIBC24 : झारखंड और बंगाल में गरजे पीएम मोदी, कांग्रेस…
Lok sabha chunav 2024: पांचवे चरण में कल 49 लोकसभा…

source

Previous post न्यूज इन ब्रीफ@5 PM: राहुल-अखिलेश की रैली में हंगामा, बिना भाषण दिए लौटे; यूपी में 18 जून तक पहुंचेगा मानसू… – Dainik Bhaskar
Next post Noida School Summer Vacation: 40 दिन बंद रहेंगे नोएडा के स्कूल, कल से शुरू होगी समर वेकेशन, जून तक मनाएं छु… – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *