नई दिल्ली (Noida School Summer Vacation). आगरा, कानपुर, नोएडा समेत कई शहरों में तापमान 40-47 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा रहा है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ज्यादातर राज्यों में समर वेकेशन घोषित कर दी गई है. बढ़ते तापमान के बीच नोएडा के स्कूल भी गर्मी की छुट्टियों के लिए बंद कर दिए गए हैं.
उत्तर प्रदेश में गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने शनिवार को परिषदीय स्कूलों में करीब 1 महीने के लिए अवकाश घोषित कर दिया है. बता दें कि सभी स्कूल 18 जून को खुलेंगे. समर वेकेशन 2024 के दौरान स्कूलों की तरफ से ऑनलाइन एप्लीकेशन के जरिए होमवर्क भेजा जाएगा. यह आदेश सरकारी स्कूलों के लिए है. वहीं, यूपी के निजी स्कूलों में भी 20-25 मई, 2024 के बीच समर वेकेशन शुरू हो जाएगी.
UP School Summer Vacation: कल से बंद होंगे सभी प्राइमरी स्कूल
उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग ने मौसम को देखते हुए सभी प्राइमरी स्कूलों में 20 मई, 2024 से समर वेकेशन घोषित करने का नोटिस जारी किया है. बता दें कि दिल्ली एनसीआर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में स्थित ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों में फ्राइडे यानी 17 मई, 2024 को लास्ट वर्किंग डे था (Schools Closed in UP). अब ये सभी स्कूल करीब 40 दिन बाद खुलेंगे. कुछ स्कूल 18 जून के आस-पास खुल जाएंगे, कुछ जून के आखिरी हफ्ते में तो कुछ जुलाई के पहले हफ्ते में.
Schools Closed in Delhi: दिल्ली में 51 दिन बंद रहेंगे स्कूल
दिल्ली में भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है (Delhi School Summer Vacation). दिल्ली के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में समर वेकेशन डेट घोषित की जा चुकी है. दिल्ली के ज्यादातर प्राइवेट स्कूल भी समर वेकेशन शेड्यूल जारी कर चुके हैं. आपको बता दें कि दिल्ली के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 11 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई थीं. इन स्कूलों को 30 जून तक बंद रखा जाएगा. हालांकि, शिक्षकों को 28 और 29 जून को स्कूल आना होगा.
ये भी पढ़ें:
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट कब आएगा? सिर्फ यहां मिलेगी 10वीं, 12वीं की मार्कशीट
73 प्रीलिम्स, 43 मेंस, 48 साल की उम्र में भी कर रहे हैं सरकारी नौकरी की तैयारी
Tags: Heatwave, Holiday, School closed, School closed in uttar pradesh, Summer vacation
महाकाल दर्शन के साथ अब कीजिए अंतरिक्ष की सैर, 3D तकनीक से दिखेगा ब्रह्मांड का अद्भुत नजारा
अब दिल्ली में भी मिलेगा जम्मू कश्मीर का फेमस कलाड़ी कुलचा, जानें कैसे होता है तैयार
kawardha Accident Photos: अंतिम समय पर क्या बोला ड्राइवर, महिलाओं की ही क्यों हुई मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
सुपरहिट सीरियल, चमचमाता करियर, फिर भी सुपरहिट शो का एक्टर 26 दिनों तक जीता रहा 'सन्यासी' की जिंदगी
नहीं देखा होगा ऐसा पार्क, समुद्र के किनारे चट्टानों का अद्भुत संगम, तस्वीर लेने के लिए लगती है कतार
37 साल की ये हीरोइन 1 शर्त पर छोड़ देगी बॉलीवुड, दिया बड़ा बयान; 'झूठी है फिल्मी दुनिया, सब कुछ फेक है..'
OTT पर 3 फिल्मों ने किया कब्जा, अजय के आगे नहीं चला सिद्धार्थ का जादू, 2 नंबर वाली ने बटोरी खूब सुर्खियां
अगर आप भी खाते हैं चाय के साथ ये 5 चीजें, तो आज ही कर लें तौबा, आखिरी वाली सीधे पहुंचा देगी अस्पताल!
खूब खिलाते-पिलाते और घुमाते हुए ये बस 70 दिनों में ले जाती थी कोलकाता से लंदन, कैसे गुजरती थी 11 देशों से
