Lok Sabha Chunav 2024: हर जगह हार रहे, कैसे लाओगे 400 पार? मल्लिकार्जुन खड़गे ने BJP पर फिर कसा तंज – Jansatta

Spread the love

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है, क्योंकि पांचवे चरण की वोटिंग हो चुकी है और 25 मई को होने वाली वोटिंग से पहले छठवें चरण का चुनावी शोर भी थम गया है। ऐसे में अब बस आखिरी कुछ सीटों पर वोटिंग सातवें चरण में 1 जून को भी होगी। पीएम मोदी से लेकर बीजेपी के तमाम नेता अपनी चुनावी रैलियों में 400 पार वाले नारे का जिक्र करते हुए विपक्ष पर हमला बोल रहे हैं। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सवाल उठाया कि बीजेपी के ज्यादातर प्रत्याशी हार रहे हैं, तो फिर आखिर बीजेपी चार पार सीटें लाएगी कैसे?
दरअसल, हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इंडिया ब्लॉक को बहुमत मिलने की पूरी संभावना है। कलबुर्गी में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह जनता और प्रधानमंत्री मोदी के बीच का चुनाव है। आज लोग बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी से बहुत निराश हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र और भारतीय संविधान पर बड़ा हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा स्वायत्त संस्थाओं का दुरुपयोग कर प्रशासन चला रही है। इस कारण जनता उनसे परेशान है। जनता इंडिया गुट का समर्थन कर रही है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इंडिया ब्लॉक को बहुमत मिलने की संभावना है। खड़गे ने 4 जून का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनाव नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17वी लोकसभा के दौरान अपने एक संबोधन में दावा किया था कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी अकेले 370 सीटें जीतेंगी और बीजेपी के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन 400 से ज्यादा सीटें लेकर आएगा।
पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि कांग्रेस पार्टी के लिए इस बार 40 से ज्यादा सीटें लाना भी मुश्किल होगा। इसके चलते ही लगातार पीएम मोदी समेत बीजेपी के सभी नेता दावा कर रहे हैं कि अबकी बार एनडीए सरकार 400 से ज्यादा सांसदों के साथ बनेगी।
गौरतलब है कि हाल ही में एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने विपक्ष का भी मजाक उड़ाया था। पीएम मोदी ने कहा था कि विपक्ष 272 की बातही नहीं कर रहा है बल्कि बार-बार यह दावा करने में ही अपनी ताकत झोंक दे रहा है कि एनडीए की चार सौ सीटें आएंगी ही नहीं।

source

Previous post आज गाजीपुर आएंगे पीएम मोदी: भाजपा प्रत्याशी पारस नाथ राय के समर्थन में करेंगे जनसभा, वोट देने की करेंगे अपील – Dainik Bhaskar
Next post PM Rally in Punjab: केसरिया पगड़ी बांध जालंधर रैली में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, पंजाबी में शुरू किया संबोधन – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *