click this icon for latest updates
Updated: May 25, 2024 7:23 PM IST
By Akarsh Shukla
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 6 Voting 2024 LIVE : लोकसभा चुनाव के छठे चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट के लिए आज मतदान हो रहा है. आज दिल्ली की सभी 7 सीटों, उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर मतदान जारी है. इसके अलावा ओडिशा की 42 विधानसभा सीट पर भी मतदान कराया जा रहा है. छठे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों की बात करें तो केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मनोज तिवारी, कन्हैया कुमार, मेनका गांधी, महबूबा मुफ्ती, अभिजीत गंगोपाध्याय, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, नवीन जिंदल और राव इंद्रजीत सिंह जैसे दिग्गज लोगों की किस्मत का फैसला आज जनता करेगी. निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अधिक संख्या में चुनावी पर्व में हिस्सा लेने और जिम्मेदारी एवं गर्व के साथ मतदान करने का भी आग्रह किया है. छठे चरण के मतदान से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे इस लाइव लिंक के साथ…
बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए छठे चरण में शाम 6 बजे तक 55.45 फीसदी डाले गए वोट.
#WATCH | Delhi: Delhi Police Commissioner Sanjay Arora inspected security arrangements at the polling station, earlier today.
(Visual Source: Delhi police) pic.twitter.com/Egz6Haeg8d
— ANI (@ANI) May 25, 2024
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा और जम्मू एवं कश्मीर सहित देश के 8 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है. शाम 5 बजे तक इन सभी लोकसभा सीटों पर 58 प्रतिशत के लगभग (57.70 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 77.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.
केंद्रीय मंत्री और संबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने मतदान किया.
दिल्ली में कांग्रेस नेता अजय माकन ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में मतदान किया.
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी के बिहार दौरे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, वह ऐसे नेता हैं जिनका भाई कहता है कि वह 15 मिनट में हिंदुओं को मिटा देंगे. वह ऐसे नेता हैं जो राष्ट्रगान के दौरान कभी मौजूद नहीं रहते. बिहार में उनका विरोध होना चाहिए.
#WATCH | Patna | On the Bihar visit of AIMIM chief Asaduddin Owaisi, Union Minister Giriraj Singh says, "… He is a leader whose brother says that he will wipe out Hindus in 15 minutes. He is a leader who is never present during the national anthem. He should be opposed in… pic.twitter.com/eDDN57FKX3
— ANI (@ANI) May 25, 2024
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Video : बंगाल में BJP प्रत्याशी प्रणत टुडू पर पत्थरों से हमला, दौड़कर बचाई जान; 2 सुरक्षाकर्मी भी घायल
Lok Sabha Chunav Phase 6 Voting Live: बिहार में शाम 6 बजे तक 55.45 फीसदी डाले गए वोट
Today Breaking News LIVE: राजकोट में TRP गेम जोन में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भीषण हादसा! रोड एक्सिडेंट में चार यात्रियों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
ECI ने जारी किया लोकसभा चुनाव के पहले पांच चरणों में पड़े वोटों की संख्या का डेटा, जानिए किस फेज में कितना हुआ मतदान?
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
