लोकसभा चुनाव-2024: केजरीवाल की फोटो पोस्ट करके पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने लिखा- नफरत की हार होगी, दिल्ली … – Dainik Bhaskar

Spread the love

लोकसभा चुनाव में छठे दौर की वोटिंग जारी है। बयानों का दौर भी चल रहा है। RJD नेता तेजस्वी यादव ने पटना में कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे भाषा में भी गिरावट आ रही है। प्रधानमंत्री ऐसी भाषा बोल रहे हैं कि उनके विरोधी तो छोड़िए, समर्थकों को भी अच्छा नहीं लग रहा। प्रधानमंत्री को संविधान का बेसिक ज्ञान भी नहीं है। हमने देशभर में जाति जनगणना कराने के लिए प्रधानमंत्री को 5 बार पत्र लिखा। हमारा डेलिगेशन उनसे गया था, मेरी भी उनसे एक घंटे मुलाकात हुई थी, लेकिन उन्होंने जाति जनगणना कराने से लिखित में मना कर दिया। फिर भी हमारी 17 महीने की सरकार ने जाति जनगणना कराई और 75% आरक्षण दिया।
मैं मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि भाजपा शासित कोई राज्य बता दें, जहां 75 प्रतिशत आरक्षण हो। यहां आकर झूठ बोलने से काम चलने वाला नहीं है। बिहार में राजनीतिक रूप से जागरूक लोग हैं। ये वही मोदी जी हैं, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण को खत्म करने का प्रयास किया था। मोदी जी का झूठ सामने आ गया है। गुजरात में मुसलमानों की 25 जातियों को आरक्षण मिल रहा है। ये आरक्षण मंडल कमीशन की रिपोर्ट के बाद से मिल रहा है। जब ये रिपोर्ट आई थी तो आप रथ यात्रा में आडवाणी जी के सारथी बने हुए थे। आपकी (पीएम मोदी) धमनियों (खून) में SC, ST, OBC आरक्षण का विरोध है।
वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी इंडी गठबंधन को ही नुकसान पहुंचाएंगे। प्रधानमंत्री जी की रैली के बाद लोगों में जो उत्साह देखने को मिल रहा है। छठे और सातवें चरण ने क्लियर कर दिया है कि NDA को 400 पार करने से कोई नहीं रोक रहा।
लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार पढ़ें…
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सपा सांसद डिंपल यादव ने शनिवार को वाराणसी में रोड शो किया। पहली बार प्रियंका और डिंपल एक साथ रोड शो कर रही हैं। वो INDI गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के लिए वोट मांग रही हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी और डिंपल यादव ने काल भैरव के दर्शन किए। पढ़ें पूरी खबर…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार (25 मई) को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में रैली को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा- PM मोदी ने लोकसभा चुनाव के पहले 5 फेज में 310 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। राहुल गांधी 40 सीटों पर सिमट रहे हैं।
शाह ने कहा- आज छठे फेज का मतदान चल रहा है। अब छठे और सातवें में 400 पार कराकर मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। 400 पार की जिम्मेदारी सातवें चरण वालों पर है।
जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार की सुबह अपने घर पर प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि ऐलान किया कि देश में हमारी सरकार बनने के बाद हम पंजाब का वाघा बॉर्डर को खोल देंगे। जिससे पाकिस्तान के लोग अगर इलाज करवाने के लिए पंजाब में आना चाहें, तो आ सकें।
लोकसभा चुनाव के छठे फेज की वोटिंग के दौरान दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने शनिवार सुबह अपने परिवार के साथ दिल्ली में वोट डाला, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। केजरीवाल की तस्वीर को फिर से पोस्ट करते हुए पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने लिखा- मैं कामना करता हूं कि शांति और सद्भाव से नफरत और उग्रवाद की ताकतों की हार होगी।
केजरीवाल ने फवाद चौधरी को जवाब देते हुए कहा- चौधरी साहिब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। आपके ट्वीट की जरूरत नहीं है। इस वक्त पाकिस्तान के हालात बहुत खराब हैं। आप अपने देश को संभालें। भारत में हो रहे चुनाव हमारा आंतरिक मामला है। अतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद और भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कहा है कि कन्हैया कुमार देश की सेना को गाली देते रहे हैं। वो घर-घर से अफजल से आतंकी निकालने की बात करते हैं। जब छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ लड़ाई में हमारे अर्धसैनिक बल के जवान शहीद होते हैं, तो वे जश्न मनाते हैं। ऐसे लोगों को जनता वोट नहीं देगी।
मनोज तिवारी ने कहा- देश भारत माता की जय का समर्थन करता है, न कि किसी ऐसे व्यक्ति का जो ‘देश के टुकड़े होंगे’ का नारा लगाता है। जीत उसे मिलेगी जो सेना का सम्मान करेगा, न कि उसे जो अपमान करेगा। कांग्रेस के पारंपरिक मतदाता भी उसे (कन्हैया कुमार) वोट नहीं देंगे।
कन्हैया कुमार उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। मनोज तिवारी उत्तर-पश्चिम दिल्ली के निवर्तमान सांसद हैं। उन्होंने 2014 और 2019 में यह सीट जीती थी। I.N.D.I.A ब्लॉक में सीट बंटवारे के तहत कांग्रेस दिल्ली में तीन सीटों और AAP ने चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
2019 में कन्हैया कुमार ने बिहार के बेगूसराय से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, वे केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह से हार गए थे। इसके बाद कन्हैया कुमार 2021 में कांग्रेस में शामिल हो गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भगवान ने मुझे किसी उद्देश्य के लिए भेजा है। एक बार उद्देश्य पूरा हो जाए, तो मेरा काम पूरा हो जाएगा। मैंने खुद को पूरी तरह से भगवान को समर्पित कर दिया है। मैं जो भी करता हूं, वो परमात्मा मुझसे कराते हैं। PM मोदी ने NDTV को दिए एक इंटरव्यू में ये बातें कहीं।
PM ने विपक्षी नेताओं की तरफ से अपनी आलोचनाओं पर कहा, “मैं विपक्षी नेताओं को दुश्मन नहीं मानता। मैं उन्हें साथ लेकर चलना चाहता हूं। मैं किसी को कम नहीं आंकता। उन्होंने 60-70 साल तक सरकार चलाई है। मैं उनके अच्छे कामों को सीखना चाहता हूं।”
मोदी से कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी के बारे में भी पूछा गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत को पाकिस्तान का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि उसके पास परमाणु बम है। इस पर मोदी ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि इस मुद्दे पर ध्यान देने की जरूरत है। उनकी अपनी पार्टी (कांग्रेस) इस पर ध्यान नहीं देती है। जब हंगामा होता है तो नेताओं को कुछ दिनों के लिए बाहर कर दिया जाता है। फिर वे लौट आते हैं।”
PM ने कहा, “कई लोग सोचते हैं कि पाकिस्तान से बातचीत करने से आतंकी हमलों पर काबू पाया जा सकता है, लेकिन यह सच नहीं है। अगर आप शारीरिक रूप से मजबूत हैं, तो सभी बुराइयां दूर हो जाएंगी। लेकिन अगर आप कमजोर हैं तो थोड़ी सी बारिश या गर्मी आपको बीमार कर सकती है।”
दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया ने शनिवार को कहा कि AAP और कांग्रेस राज्य की सभी 7 सीटें जीतेंगी। लोगों में भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है।
बावरिया ने कहा, “2019 के लोकसभा चुनाव में नतीजों में काफी हेरफेर हुआ था। भाजपा ने पुलवामा हमले का फायदा उठाने की कोशिश की। पिछले डेढ़ साल से कांग्रेस और I.N.D.I.A ब्लॉक के प्रयास जमीनी स्तर पर पहुंच गए हैं। आज लोग कह रहे हैं ‘मोदी हटाओ देश बचाओ।”
देश के छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर लोकसभा चुनाव के छठे फेज में शनिवार को वोटिंग हो रही है। दिल्ली की सभी सात सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा।
2019 के चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सभी 7 सीटें जीती थी। इस बार AAP और कांग्रेस एक साथ मिलकर भाजपा से मुकाबला कर रही है। कांग्रेस दिल्ली में तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं AAP चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दोनों पार्टियां I.N.D.I.A ब्लॉक का हिस्सा हैं।
चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा।
पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को हो चुकी है। आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। आचार संहिता से लेकर नतीजे तक इसमें 80 दिन लगेंगे।
लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।
इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 हो गई है। इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। पूरी खबर पढ़ें …
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Lok Sabha Chunav Phase 6 Voting Live: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए फेज 6 की वोटिंग शुरू, दांव पर लगी इन दिग्गजों – India.com हिंदी
Next post Lok Sabha Election 2024 phase 6 Update: दिल्‍ली से भुवनेश्‍वर तक 8 राज्‍यों की 58 लोकसभा सीटों पर हो रहा मतदान, वोटिंग में यहां के मतदाता निकले आगे – Inext Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *