मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

Spread the love

देवरिया, 1 जनवरी।
पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक जनपदीय पुलिस द्वारा “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया। अभियान के तहत सभी थाना प्रभारी व थानाध्यक्षों ने आमजन से सीधा संवाद स्थापित करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना, मित्र पुलिसिंग की भावना को मजबूत करना तथा छोटे-मोटे विवादों का स्थानीय स्तर पर समाधान करना रहा। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही चोरी की गाड़ियों की पहचान, तीन सवारी, मॉडिफाइड साइलेंसर, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने एवं अन्य यातायात उल्लंघनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
जनसामान्य ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।
अभियान के दौरान जनपद के 27 स्थानों पर 413 व्यक्तियों व 249 वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 3 वाहनों का चालान किया गया।

 

Previous post सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर थे चंद्रजीत : चंद्रभूषण
Next post यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *