देवरिया। जनपद मुख्यालय के सोनूघाट चौराहे पर शुक्रवार को सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लेने निकले जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की नजर एक आठ-नौ वर्षीय बच्चे पर पड़ी। बच्चे को उसके अभिभावक चिकित्सकीय जांच के लिए ले जा रहे थे। डीएम ने तत्काल रुककर अभिभावकों से बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
अभिभावकों ने बताया कि बच्चा अक्सर मूर्छित हो जाता है और उसे जांच के लिए ले जाया जा रहा है। इस पर डीएम ने तत्काल मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों से बात की और बच्चे के समुचित उपचार तथा आवश्यक जांच, जिसमें सीटी स्कैन भी शामिल है, कराने के निर्देश दिए। बच्चे को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने डीएम की इस संवेदनशील पहल की सराहना की।
