मजार पर होने वाले उर्स आयोजन पर लगी रोक

Spread the love

देवरिया (प्रकाश वेग)। जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के नीचे अब्दुल शाह गनी की मजार है। इस मजार पर प्रत्येक साल दो दिनों तक उर्स आयोजन होता है। इस बार यह आयोजन रोक दिया गया है। प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी है और बकायदा नोटिस चस्पा कर दिया गया है। आपको बाते दे बीते कुछ महीनों पहले पूर्व सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने मजार पर आपत्ति दर्ज कराई थी। कि सरकारी भूमि पर यह मजार बनी है। जिला प्रशासन ने इसकी जांच की तो मामला प्रकाश में आया कि सरकारी बंजर भूमि पर यह अवैध मजार बनाई गई है। इसके बाद जैसे ही सदर विधायक को सूचना मिली कि हर बार की तरह इस बार भी मजार पर उर्स आयोजन होने जा रहा है। सदर विधायक ने इस पर प्रमुख सचिव को पत्र लिखा कि सरकारी बंजर भूमि पर कैसे कोई आयोजन किया जा सकता है। उसके उपरांत जिला प्रशासन ने उर्स के आयोजन पर रोक लगा दी है। वही उर्स मजार के खजांची ने अपना वीडियो जारी कर लोगों को जानकारी दी कि आयोजन को स्थगित कर दिया गया है।

Previous post बैतालपुर चीनी मिल चलाने की मांग को लेकर धरना 1 वर्ष 338वें दिन जारी
Next post घने कोहरे और बढ़ती ठंड को लेकर मुख्यमंत्री योगी कि अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *