पुलिस का चला मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान

Spread the love

देवरिया (प्रकाश वेग)। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में शांति व सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया। अभियान के तहत सभी थाना प्रभारी व थानाध्यक्षों ने आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस ने चोरी की गाड़ियों की जांच, तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने सहित विभिन्न उल्लंघनों पर कार्रवाई की। जनपद में कुल 19 स्थानों पर चेकिंग के दौरान 343 व्यक्तियों व 199 वाहनों की जांच की गई।
आमजन ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

Previous post बैतालपुर चीनी मिल को शीघ्र चलाने तथा किसान हित से जुड़ी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर  धरना 1 वर्ष 342वें दिन भी जारी रहा
Next post VIDEO: हैदराबाद में जब्त हुआ 1,000 लीटर भेड़-बकरी का खून, जिंदा जानवरों से निकाला जा रहा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *