मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान, 259 व्यक्ति व 125 वाहन जांचे

Spread the love

 

देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा गुरुवार को प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया। अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों ने आमजन से सीधा संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच की गई। तीन सवारी, बिना हेलमेट, मॉडिफाइड साइलेंसर, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा अन्य विधिविरुद्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान जनपद के 17 स्थानों पर 259 व्यक्तियों एवं 125 वाहनों की जांच की गई। आमजन ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

Previous post OMG! 12 फीट लंबा किंग कोबरा, देखते ही छूट जाए पसीना, घूम रहा था चारों तरफ; देखें VIDEO
Next post शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 5 बाइक बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *