716 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

देवरिया । पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना बनकटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो चार पहिया वाहनों से 716 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।
मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में एक अभियुक्त विशाल प्रताप सिंह निवासी किशोरी छापर, थाना बनकटा को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है।

Previous post यातायात पुलिस का अभियान, 142 वाहनों का ई-चालान
Next post बेड एंड ब्रेकफास्ट व होम स्टे नीति–2025 पर बैठक आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *