प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माघ मेला पहुंचे जहां उन्होंने संगम नोज पर गंगा स्नान किया, और मां गंगा कि विधिवत पूजन-अर्चन किया। मां गंगा के चरणों में शीश झुकाकर माघ मेले की सफलता की कामना की।
सीएम योगी लेटे हनुमान मंदिर में भी पहुंच कर हनुमान जी के चरणों के समक्ष बैठकर दर्शन-पूजन किया इस दौरान धार्मिक कार्यक्रमों में संतोषाचार्य जी महाराज उर्फ ‘सतुआ बाबा’, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व नंदगोपाल ‘नंदी’, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, हर्षवर्धन वाजपेयी तथा पूर्व सांसद विनोद सोनकर आदि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बोट में बैठकर संगम नोज का निरीक्षण किया और बोट से ही नदी में कलरव कर रहे पक्षियों को दाना भी खिलाया इस दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन का अभिवादन भी किया।

