जय जवान जय किसान के प्रणेता थे लाल बहादुर शास्त्री

Spread the love

देवरिया । भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर सिंचाई विभाग चौराहे पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि शास्त्री जी का प्रधानमंत्री काल ऐतिहासिक रहा और 1965 के युद्ध में भारत की विजय उनके नेतृत्व की देन थी। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि “जय जवान–जय किसान” का नारा सैनिकों और किसानों के सम्मान का प्रतीक है। कार्यक्रम में अम्बिकेश पाण्डेय, उग्रसेन राव, शिवकुमार राजभर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous post देवरिया पुलिस ने चलाया मार्निंग वॉकर अभियान, 14 उपद्रवी गिरफ्तार
Next post सिधुआ बिजलीघर व जन समस्याओं को लेकर विशुनपुरकला में क्रमिक अनशन जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *