मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को मिला कंबलों का सहारा

Spread the love

देवरिया। जनपद के बरहज क्षेत्र में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्वेता जायसवाल द्वारा नगर क्षेत्र के जरूरतमंद, असहाय एवं गरीब लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड से राहत पहुंचाना और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की मदद करना था।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती जायसवाल ने उपस्थित नागरिकों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा, सहयोग और मानवता ही समाज की सच्ची पहचान है। उन्होंने सभी से अपील की कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं।
कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। उन्होंने नगर पालिका परिषद और अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को सराहनीय बताया।

Previous post छद्म राष्ट्रवाद और दोहरे चरित्र का पर्दाफाश :दिव्यांश
Next post चोरी की बाइक व शराब के साथ दो तस्कर पकड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *