मैजिक वाहन में ठूंसकर ले जाए जा रहे थे 30 मजदूर, ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई

Spread the love

देवरिया। जनपद मुख्यालय के गोरखपुर ओवरब्रिज के पास ट्रैफिक पुलिस ने एक मैजिक वाहन को पकड़ा, जिसमें करीब 30 मजदूरों को क्षमता से अधिक भरकर ले जाया जा रहा था। सभी मजदूर बिहार के कटिहार जिले के बताए जा रहे हैं, जिन्हें देवरिया से गोरखपुर ले जाया जा रहा था। नियमों के अनुसार मैजिक वाहन में सवारी ढोना प्रतिबंधित है। ट्रैफिक पुलिस ने सभी मजदूरों को सुरक्षित उतारकर वाहन का चालान किया और चालक को कड़ी चेतावनी दी।

Previous post दो अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 144 लीटर अवैध शराब बरामद
Next post चोरी की दो मोटरसाइकिल और 15.4 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *