मार्निंग वॉकर चेकिंग से लेकर मुठभेड़ व मिशन शक्ति तक पुलिस का सघन अभियान

Spread the love

देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाए गए। प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक सभी थाना क्षेत्रों में मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग करते हुए कुल 14 स्थानों पर 262 व्यक्तियों और 158 वाहनों की जांच की गई। इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति फेज-5.0 एवं शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।

Previous post मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
Next post बूथों पर मतदाता सूची का वाचन, नाम जोड़ने हटाने का अभियान 18 जनवरी से जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *