सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

Spread the love

देवरिया । सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज तिवारी द्वारा जिला कारागार देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान यूटीआरसी कैंपेन 2026 के प्रथम चरण के अंतर्गत चिन्हित विचाराधीन बंदियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनके प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा विधि अनुसार आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
उन्होंने ऐसे बंदियों के मामलों पर भी विचार किया जिनके विरुद्ध अधिकतम सात वर्ष तक के दंडनीय अपराधों के विचारण लंबित हैं। बंदियों की समस्याएं सुनते हुए निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानतदार की व्यवस्था, नियमित दवा उपलब्ध कराने तथा महिला कैदियों के साथ रह रहे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बंदियों को विधिक सहायता एवं विधिक साक्षरता प्रदान करने हेतु सदैव तत्पर है।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, जेलर, डिप्टी जेलर एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल उपस्थित रहे।

Previous post मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत बूथों पर होगा वाचन
Next post एकीकृत बागवानी मिशन के तहत कृषकों का प्रशिक्षण उपरान्त भ्रमण सम्पन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *