26 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत भटनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना भटनी पुलिस ने 26 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चांदपार अंग्रेजी दुकान के पास से बिहार ले जायी जा रही कुल 224 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्त रंजन कुमार पुत्र रामचन्द्र राय निवासी चोरमा, थाना पकड़ी दयाल, जिला पूर्वी चम्पारन (बिहार) है।
बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 1.87 लाख रुपये बताई गई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना भटनी पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Previous post एकीकृत बागवानी मिशन के तहत कृषकों का प्रशिक्षण उपरान्त भ्रमण सम्पन्न
Next post इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *